फिक्सिंग में फंसा, PCB से विवाद... फिर भी चौंकाने वाला रिकॉर्ड बना गया ये पाकिस्तानी, शाहीन अफरीदी आस पास भी नहीं
Updated on
22-08-2025 12:32 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और मोहम्मद आमिर का बवाल काफी पुराना है। अपने देश के क्रिकेट बोर्ड से आमिर की कई बार लड़ाई हुई जिसके चलते वे रिटायरमेंट लेकर फिर से वापस खेलने आ गए। टीम में उनकी जगह कभी पक्की रहती कभी नहीं। हालांकि दुनियाभर की लीगों में आमिर कमाल का प्रदर्शन करते रहते हैं। इसी बीच आमिर ने एक बड़ा रिकॉर्ड अब अपने नाम कर लिया है।
मोहम्मद आमिर ने किए 400 विकेट पूरे
मोहम्मद आमिर ने टी20 क्रिकेट में 400 विकेट पूरे कर लिए हैं। यह उपलब्धि उन्होंने कैरेबियन प्रीमियर लीग में हासिल की। त्रिनबागो नाइट राइडर्स और एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स के बीच नॉर्थ साउंड में खेले गए मैच में उन्होंने यह मुकाम पाया। आमिर टी20 क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले दूसरे पाकिस्तानी गेंदबाज बन गए हैं
मोहम्मद आमिर ने टी20 ब्लास्ट के पहले चरण के बाद 397 विकेट लिए थे। फिर उन्होंने द हंड्रेड में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के लिए सिर्फ दो मैच खेले और एक विकेट लिया। इसके बाद वे सीपीएल खेलने पहुंचे। सीपीएल में उन्होंने आखिरकार 400 विकेट पूरे कर लिए।
मैच में क्या हुआ?
इस मैच की बात करें तो एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 167 रन बोर्ड पर लगाए। एंटीगुआ की ओर से फेबियन एलन ने सबसे ज्यादा 20 गेंद पर 45 रन बनाए। जवाब में त्रिनबागो की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 159 रन ही बना पाई। एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स की टीम ने इस मैच को 8 रन से जीत लिया।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…