Select Date:

300 करोड़ की रिश्वत मामले में सत्यपाल मलिक से CBI ने की पूछताछ

Updated on 09-10-2022 05:49 PM

नई दिल्ली

सीबीआई ने मेघालय के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक से दिल्ली के सीबीआई मुख्यालय में पूछताछ की। केंद्रीय जांच एजेंसी ने मलिक से यह पूछताछ उनके उन आरोपों को लेकर की जिसमें उन्होंने दावा किया था कि जब वह जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल थे, तो उन्हें दो फाइलों को क्लियर करने के लिए 300 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की गई थी।

मेघालय समेत कई राज्यों के राज्यपाल रह चुके मलिक पिछले लंबे समय से लगातार सुर्खियों में बने हुए थे। किसान आंदोलन के दौरान दिए गए कई बयानों ने केंद्र सरकार के लिए मुश्किलें पैदा की थीं। उन्होंने दावा किया था कि जब वह जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल थे, तब उन्हें 300 करोड़ रुपये की रिश्वत ऑफर की गई थी। इसके बाद सीबीआई ने इन आरोपों की जांच शुरू कर दी थी।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सीबीआई ने मलिक को दिल्ली स्थित सीबीआई दफ्तर बुलाकर पूरे मामले को लेकर उनसे सवाल-जवाब किया। पिछले साल 17 अक्टूबर को राजस्थान के एक समारोह में मलिक ने कहा था,  ''दो फाइलें मेरे विचार के लिए आई थीं। सचिवों में से एक ने मुझसे कहा कि अगर मैं इन्हें मंजूरी देता हूं, तो मुझे प्रत्येक के लिए 150 करोड़ मिल सकते हैं। मैंने यह कहते हुए प्रस्ताव को ठुकरा दिया कि मैं कश्मीर में पांच कुर्ता पजामा लाया था और अभी उनके साथ वापस जाऊंगा।'' इसके बाद उन्होंने कहा था कि मैंने दोनों सौदे रद्द कर दिए। मैं जांच के लिए तैयार हूं.. मैं साफ-सुथरा हूं।

'पीएम को दी थी पूरे मामले की जानकारी'
उन्होंने आगे बताया कि मेरे एक सचिव ने मुझसे कहा था कि मुझे दोनों सौदों में ₹150 करोड़ मिल सकते हैं, लेकिन मैंने पीएम से समय मांगा और उन्हें घोटाले से अवगत कराया। मैंने उनसे कहा कि वे आपके करीबी विश्वासपात्र होने का दावा करते हैं। मुझे पीएम की सराहना करनी चाहिए क्योंकि उन्होंने मुझे भ्रष्टाचार से समझौता नहीं करने के लिए कहा था। कश्मीर में भ्रष्टाचार व्याप्त था जहां देश के अन्य हिस्सों में 5% की तुलना में कमीशन 15% था। लेकिन मुझे खुशी है कि मेरे कार्यकाल में कोई बड़ा भ्रष्टाचार नहीं हुआ।

तीन अक्टूबर को खत्म हुआ मलिक का कार्यकाल
सत्यपाल मलिक इसी महीने रिटायर हुए हैं। उनका कार्यकाल 3 अक्टूबर को समाप्त हो गया और उन्हें कोई कार्यकाल विस्तार नहीं दिया गया। उनकी जगह पर मेघालय के गवर्नर के तौर पर बीडी मिश्रा ने शपथ ली थी। रिटायरमेंट के बाद मलिक ने कहा था कि मैं तो पहले से ही इस्तीफा लेकर घूम रहा हूं, लेकिन अब मैं आजाद हूं। पूर्व राज्यपाल ने कहा कि मैं अब आजाद हूं। कुछ भी कर सकता हूं और जेल तक जा सकता हूं। बुलंदशहर के सेगली गांव में हुए किसान महासम्मेलन में पहुंचे मलिक ने सीधे मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वे मुझ पर हमला करेंगे और सजा देने का प्रयास करेंगे, लेकिन कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
नई दिल्ली, दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस शनिवार सुबह सफदरजंग अस्पताल ले गई। पुलिस सिविल ड्रेस में पहुंची थी और वांगचुक…
 18 July 2026
गयाजी: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का पूजा-पाठ पर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भगवान और पूजा-पाठ को लेकर एक…
 18 July 2026
गाजियाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय गाजियाबाद दौरे के दूसरे दिन शनिवार सुबह प्राचीन दूधेश्वरनाथ महादेव मठ पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। उन्होंने…
 18 July 2026
पुणे: दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। सोनम वांगचुक को…
 18 July 2026
वर्धा : महाराष्ट्र से एक दिलचस्प खबर सामने आई है। यहां भुसावल-वर्धा पैसेंजर ट्रेन में एक युवती ने बहादुरी दिखाई। ट्रेन में लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न करने वाले व्यक्ति…
 17 July 2026
जींद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जींद से सोनीपत के बीच में यह ट्रेन…
 17 July 2026
राजगढ़: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित बलराम महोत्सव के मंच से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से संवाद कर रहे थे, तभी राजगढ़ जिले के एक…
 17 July 2026
जयपुर: राजधानी जयपुर में तीन दिन पहले आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने तीन भाइयों पर जानलेवा हमला किया। तीनों भाइयों को लाठियों और सरियों ने इतना पीटा की अधमरा…
 17 July 2026
किशनगंज: चर्चित रिजवान हत्याकांड की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि एक और दिल दहला देने वाली वारदात ने किशनगंज जिले सहित पूरे सीमांचल को झकझोर कर रख दिया।…
Advt.