Rapido पर CCPA ने लगाया 10 लाख जुर्माना, जानिए क्या है मामला
Updated on
22-08-2025 02:05 PM
नई दिल्ली: उपभोक्ताओं को गुमराह करने वाले विज्ञापन देने के लिए सेंट्रल कंस्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने रैपिडो (Rapido) पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। CCPA ने रैपिडो को यह निर्देश भी दिया है कि वह उन उपभोक्ताओं को पैसे लौटाए, जिन्होंने उसके 5 मिनट में ऑटो नहीं मिलने पर 50 रुपये दिए जाने वाले ऑफर का उपयोग किया, लेकिन उन्हें वादे के मुताबिक कंपनसेट नहीं किया गया। रैपिडो को यह विज्ञापन तुरंत बंद करने का निर्देश भी दिया गया।
उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि चीफ कमिश्नर निधि खरे की अगुवाई में CCPA ने रैपिडो के विज्ञापनों की जांच की, जिनमें 5 मिनट में ऑटो नहीं मिलने पर 50 रुपये दिए जाने और गारंटीड ऑटो जैसे वादे थे। CCPA ने पाया कि ये वादे झूठे और उपभोक्ताओं को गुमराह करने वाले थे। CCPA की जांच में पता चला कि रैपिडो के विज्ञापनों में जो डिसक्लेमर दिए गए थे, वे बहुत ही छोटे फॉन्ट्स में थे, जिन्हें पढ़ा नहीं जा सकता था।
रैपिडो के खिलाफ शिकायत
इनके मुताबिक, 50 रुपये देने का जो वादा किया गया था, वह असल में रुपये नहीं, बल्कि 50 रुपये तक के ‘रैपिडो कॉइन’ देने की बात थी। इन रैपिडो कॉइन का उपयोग केवल बाइक राइड्स के लिए किया जा सकता था और ये 7 दिनों में एक्सपायर हो गए। CCPA ने पाया कि गारंटी की बात विज्ञापनों में प्रमुखता से दी गई, लेकिन टर्म्स एंड कंडिशंस में कहा गया कि यह वादा इंडिविजुअल ड्राइवरों की ओर से है, न कि रैपिडो की तरफ से। मंत्रालय की नैशनल कंस्यूमर हेल्पलाइन पर जून 2024 से जुलाई 2025 के बीच रैपिडो के खिलाफ 1224 शिकायतें आई थीं।
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
नई दिल्ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्त किया है। अनुराग जैन मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…