Select Date:

मनु भाकर के नानी-मामा की मौत का CCTV फुटेज:ओवरस्पीड कार ने स्कूटी में टक्कर मारी, दोनों हवा में उछले, मौके पर जान गई

Updated on 22-01-2025 01:37 PM

ओलिंपियन मेडलिस्ट मनु भाकर की नानी-मामा की रविवार (19 जनवरी) को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मंगलवार को हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि हरियाणा के महेंद्रगढ़ बाईपास के पास ओवरस्पीड कार ने पीछे से आकर स्कूटी में टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार मनु की नानी सावित्री देवी और मामा युद्धवीर हवा में उछलकर दूर जा गिरे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

टक्कर के बाद कार भी थोड़ी बेकाबू हो गई और फिसलते हुए कुछ दूरी पर जाकर रुकी और फिर पलट गई। इसके बाद ड्राइवर उसमें से निकलकर भाग गया।

मनु के मामा हरियाणा के चरखी दादरी निवासी युद्धवीर के बेटे की शिकायत पर कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है। आरोपी कार ड्राइवर को पुलिस पकड़ नहीं सकी है।

एक व्यक्ति ने प्रेस नोट जारी कर दावा किया कि यह गाड़ी एक जिला परिषद चेयरमैन के भाई के नाम पर रजिस्टर्ड है।

घर से 150 मीटर दूरी पर हुआ हादसा यह हादसा रविवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे महेंद्रगढ़ बाइपास रोड पर हुआ था। मनु भाकर के मामा स्कूटी पर ड्यूटी जा रहे थे। उनके साथ उनकी मां सवार थी। घर से 150 मीटर दूर ही ब्रेजा गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मनु भाकर के मामा और नानी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद रविवार शाम मां-बेटे के शव कलाली गांव में पहुंचे थे। जहां मनु भाकर अपनी मां और अन्य परिजन को संभालते हुए दिखीं थीं। इसके बाद गांव के श्मशान घाट में ही दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया था।

मनु का नानी से था खास लगाव, चूरमा खिलाने की ख्वाहिश अधूरी रह गई मनु भाकर से नानी सावित्री देवी का खास लगाव था। इसकी बड़ी वजह मनु के परिवार की इकलौती बेटी होना और खेल में बड़े मुकाम हासिल करना था। जब भी मनु खेल में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करतीं तो उनकी नानी बेहद खुश होती थीं।

मनु के गांव से कहीं ज्यादा जश्न उनके ननिहाल में मनाया जाता है। उन्होंने मनु को खेल का सर्वोच्च पुरस्कार मेजर ध्यानचंद खेल रत्न मिलने पर उसका मनपसंद चूरमा खिलाने का वादा किया था, लेकिन उनकी ख्वाहिश अधूरी रह गई।

हरियाणा रोडवेज में थे युद्धवीर मनु भाकर के मामा युद्धवीर हरियाणा रोडवेज में बतौर ड्राइवर काम करते थे। उनकी ड्यूटी चरखी दादरी बस स्टैंड पर थी। घटना के दिन स्कूटी पर सवार होकर ड्यूटी जा रहे थे। उसी दौरान उनकी मां भी स्कूटी पर उनके साथ थी, जिसे उन्होंने स्थानीय सिविल अस्पताल के पास अपने भाई के मकान पर छोड़ना था, लेकिन महेंद्रगढ़ चौक के समीप सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई थी।

पेरिस ओलिंपिक में मनु ने जीते 2 मेडल, 4 दिन पहले खेल रत्न अवॉर्ड मिला पिछले साल पेरिस में हुए ओलिंपिक में मनु भाकर ने 2 मेडल जीते थे। उन्होंने विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में 221.7 पॉइंट्स के साथ पहला ब्रॉन्ज मेडल जीता था। मनु ने अपना दूसरा ब्रॉन्ज मेडल अंबाला के शूटर सरबजोत के साथ 10 मीटर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में जीता। मनु एक ओलिंपिक में 2 मेडल जीतने पहली भारतीय महिला बनी थीं। 17 जनवरी को उन्हें दिल्ली में राष्ट्रपति ने मेजर ध्यानचंद खेल पुरस्कार दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.