अभी तक सिर्फ 8 बार ही मनाया बर्थडे, ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप की टीम में दे दी जगह
Updated on
09-09-2023 01:48 PM
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2023 के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम घोषित कर दी है। भारत की मेजबानी में अक्टूबर-नवंबर में वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। 5 अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहला मैच होगा। 5 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी। यह मैच 8 अक्टूबर को चेन्नई में खेला जाएगा। लेकिन क्या आपको पता है कि ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप की टीम में एक ऐसे खिलाड़ी को जगह दी है, जिसने अभी तक सिर्फ 8 बार ही अपना बर्थडे मनाया है।
कौन है यह क्रिकेटर?
सिर्फ 8 ही बर्थडे मनाने के बाद ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप टीम में शामिल हुए खिलाड़ी का नाम है- सीन एबॉट। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज सीन एबॉट का जन्म लीप डे यानी 29 फरवरी को हुआ है। एबॉट का जन्म 29 फरवरी 1992 को ऑस्ट्रेलिया के विंडसर में हुआ था। तेज गेंदबाज के साथ ही एबॉट निचले क्रम के काफी उपयोगी बल्लेबाज भी हैं। इसी वजह से उन्हें वर्ल्ड कप की टीम में भी शामिल किया गया है।
पहले क्रिकेटर होंगे एबॉट
सीन एबॉट वर्ल्ड कप में खेलने वाले ऐसे पहले क्रिकेटर होंगे जिसका जन्म 29 फरवरी को हुआ है। लीप ईयर हर चार साल पर आता है। यानी 1992 में जन्मे एबॉट ने अभी तक सिर्फ 8 बार ही अपना बर्थडे मनाया है। 2024 में वह 9वीं बार जन्मदिन मनाएंगे। इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज एल्फ गोवर और ऑस्ट्रेलिया के गैविन स्टेवेन्स दो ही ऐसे टेस्ट क्रिकेटर हैं, जिनका जन्म लीप डे पर हुआ है।
कैसा रहा है एबॉट का प्रदर्शन
31 साल की सीन एबॉट ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 12 वनडे और इतने ही टी20 खेले हैं। वनडे में उनके नाम 14 विकेट पर 140 रन हैं। उनकी सबसे बड़ी पारी 49 रनों की है। गेंदबाजी में बेस्ट प्रदर्शन 23 रन देकर 3 विकेट है। टी20 में वह 13 शिकार कर चुके हैं। वह आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी खेल चुके हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…