Select Date:

केंद्र ने 14 मोबाइल ऐप पर लगाया बैन, जम्मू-कश्मीर में आतंकी कर रहे थे यूज

Updated on 01-05-2023 06:44 PM
नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने 14 मोबाइल एप्लिकेशन को ब्लॉक कर दिया है। खबर है कि इन ऐप्स का इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर से पाकिस्तान में कोडेड टेक्स्ट भेजने के लिए आतंकवादियों की तरफ से इस्तेमाल किया जा रहा था। केंद्र ने जिन ऐप्स पर बैन लगाया है उनमें क्रीपवाइजर, एनिग्मा, सेफस्विस, विकरमे, मीडियाफायर, ब्रियर, बीचैट, नंदबॉक्स, कॉनियन, आईएमओ, एलिमेंट, सेकेंड लाइन, जांगी और थ्रेमा शामिल हैं। केंद्र सरकार की तरफ से यह ऐक्शन इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर किया गया है।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि पाकिस्तान में आतंकवादियों की तरफ से जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश में ओवरग्राउंड वर्कर्स और अन्य गुर्गों को कोडेड संदेश भेजने के लिए एप्लिकेशन का इस्तेमाल किया गया था। देश की सुरक्षा को खतरा पैदा करने वाले मोबाइल एप्लिकेशन पर कार्रवाई कोई नई बात नहीं है। केंद्र सरकार इससे पहले कई चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा चुकी है। पिछले कुछ वर्षों में, भारत सरकार ने देश की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए पूर्वाग्रही होने का हवाला देते हुए लगभग 250 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है।


जून 2020 से, सरकार ने 200 से अधिक चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा चुकी है। इन ऐप्स में टिकटॉक, शेयरिट, वीचैट, हेलो, लाइक, यूसी न्यूज, बिगो लाइव, यूसी ब्राउजर, एक्सेंडर, कैंस्कैनर, पबजी मोबाइल और गरेना फ्री फायर जैसे पॉपुलर मोबाइल गेम भी शामिल हैं। इससे पहले चीनी लोन और सट्टेबाजी ऐप्स के खिलाफ लगातार शिकायतों को देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने भारत में 138 सट्टेबाजी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने की प्रक्रिया शुरू की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.