केंद्रीय कर्मचारियों को आज मिलेगा दिवाली गिफ्ट! 3% बढ़ सकता है डीए, कैबिनेट की बैठक में ऐलान संभव
Updated on
16-10-2024 01:06 PM
नई दिल्ली: आज कैबिनेट की मीटिंग होने जा रही है। इसमें केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़ाकर उन्हें दिवाली गिफ्ट दे सकती है। माना जा रहा है कि कैबिनेट मीटिंग में डीए में 3 फीसदी वृद्धि पर सहमति बन सकती है। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी। यह बढ़ोतरी जुलाई 2024 से लागू होगी। ऐसे में कर्मचारियों को जुलाई से अक्टूबर के बीच के चार महीने का एरियर भी दिया जाएगा।
डीए में बढ़ोतरी से केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई से राहत मिलेगी। बता दें कि महंगाई भत्ता कर्मचारियों की इनकम को महंगाई से निपटने में मदद करता है। साथ ही यह बढ़ती महंगाई के बीच वित्तीय राहत प्रदान करता है। डीए में वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार की तरफ से काफी देरी हो चुकी है। इसे लेकर कर्मचारियों में नाराजगी है। डीए में बढ़ोतरी के अलावा कैबिनेट में और भी कई फैसले लिए जा सकते हैं।
कितनी मिलेगी सैलरी?
डीए बढ़ने से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में भी इजाफा होगा। अगर किसी कर्मचारी की मासिक सैलरी 50 हजार रुपये है तो डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी होने पर उसे 1500 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे।
अभी कितना मिलता है डीए
केंद्रीय कर्मचारियों को डीए और पेंशनरों को डीआर मिलता है। फिलहाल, डीए मूल वेतन का 50 फीसदी है। इसमें आखिरी बार मार्च 2024 में वृद्धि की गई थी। इसमें 4 फीसदी की वृद्धि की गई थी। यह वृद्धि जनवरी 2024 से लागू हुई थी। काफी समय में डीए में वृद्धि नहीं हुई थी। ऐसे में माना जा रहा है सरकार इसमें त्योहारों से पहले वृद्धि कर सकती है। बता दें कि डीए वृद्धि की घोषणा उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर तय की जाती है, जो विभिन्न क्षेत्रों में खुदरा कीमतों में बदलाव को मापता है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…