Select Date:

कुर्सी की भूखी बीजेपी, देश-संविधान इनके लिए कुछ नहीं...30 साल पुराने केस में बरी होने के बाद बरसे पप्‍पू यादव

Updated on 01-08-2023 12:49 PM
गाजीपुर: बिहार के पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को 30 साल पुराने एक मामले में गाजीपुर की एक अदालत ने दोषमुक्त करार दिया है। कोर्ट से बाहर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए पप्पू यादव ने जहां एक तरह विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया का बचाव किया। वहीं, उन्होंने बीजेपी सरकार को जमकर घेरा। यादव ने कहा बीजेपी सिर्फ कुर्सी से प्यार करती है। पप्पू यादव के कहा कि इन्होंने सबसे बड़ी अलगाववादी महबूबा मुफ्ती से समझौता किया। शरद पवार के भतीजे को अपने साथ ले लिया। देश, इंसान, लोकतंत्र संविधान इनके लिए कुछ नहीं। ये लोग रोजगार पर, बेरोजगारी पर कुछ नहीं बोलेंगे।

ज्ञानवापी मस्जिद विवाद पर पूछे जाने पर पप्पू यादव ने कहा कि वह लोग न्यायालय को सर्वोपरि मानते हैं। मामला न्यायालय में है। न्यायालय जो निर्णय देगा उसे वह लोग मानेंगे। पप्पू यादव ने योगी सरकार पर भी जमकर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि इन्हें सिर्फ दूसरी जाति के लोग ही गुंडे दिखते हैं। इनकी जाति में कोई गुंडा नहीं दिखता है। इस दौरान उन्होंने अब्बास अंसारी पर भी बयान दिया। कहा कि येन केन प्रकारेण सत्ता में रहने के लिए प्रयासरत बीजेपी अब मुख्तार अंसारी बेटे के साथ राजनीति करेगी। सत्तारूढ़ दल के लिए देश, संविधान, तहजीब आदि मायने नहीं रखता। इनके लिए सत्ता और कुर्सी मायने रखती है।

ये था मामला जिसमें बरी हुए पप्‍पू


गौरतलब है कि गाजीपुर के मुहम्मदाबाद थाने के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक बीएन सिंह ने 8 नवंबर, 1993 को केस दर्ज कराया था। रिपोर्ट के अनुसार, बिहार के दो विधायक पप्पू यादव और उमेश पासवान के अपने विरोधी राजनीतिक दलों की चुनावी सभाओं में प्रवेश करने की सूचना मिली थी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक उजियार घाट की तरफ से आ रहे 19 गाड़ियों पर सवार लोगों को रोका गया। इस पर यह लोग उग्र हो गए और चक्काजाम कर दिया। इस मामले में आचार संहिता का उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हुआ था। सोमवार को दोनों तरफ की बहस सुनने के बाद न्यायालय ने संदेह का लाभ देते हुए सभी लोगों को दोषमुक्त कर दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
 30 July 2026
ग्वालियर: मध्य प्रदेश में ऑक्सीटोसिन के अवैध इस्तेमाल और बिक्री को रोकने के लिए 13 साल पहले दिए गए निर्देशों पर अमल न होने का मामला अब तूल पकड़ चुका…
 30 July 2026
शिवसागर: असम के शिवसागर जिले में दिखो नदी का रौद्र रूप देखने के मिला है। इस नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ने एक पूरे गांव को महज एक घंटे के…
 30 July 2026
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
 30 July 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
 30 July 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
 30 July 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
Advt.