चैलेंज लगाया और खा गया 150 मोमोज, पेट को गोदाम समझने के चक्कर में चली गई जान
Updated on
15-07-2023 12:53 PM
गोपालगंज: मोमोज खाने की लत एक नौजवान पर भारी पड़ गई। उसने चैलेंज लगाया और इतने मोमोज खाए कि उसकी मौत ही हो गई। किलर मोमोज की ये डराने वाली हकीकत बिहार के गोपालगंज जिले की है। ये सबकुछ थावे के सिहोराव गांव में हुआ। 23 वर्षीय मृतक युवक का नाम विपिन पासवान है। वह थावे के सिहोराव गांव के निवासी विशुन मांझी का पुत्र था। बताया जाता है कि मृतक विपिन पासवान मोबाइल फोन का मैकेनिक था। उसकी सीवान में ज्ञानी मोड़ पर मोबाइल फोन रिपेयरिंग की दुकान है। मृतक के परिजनों के मुताबिक विपिन रोज की तरह अपने मोबाइल दुकान पर काम कर रहा था। काम के दौरान उसके मोबाइल पर दोस्तों का फोन आया। वह दुकान बंद कर अपने दोस्तों के साथ सीवान के ज्ञानी मोड़ पर मोमोज खाने चला गया।
मोमोज खाने का चैलेंज
दुकान पर उसका दोस्तों से मोमोज खाने को लेकर चैलेंज लग गया। इसी चैलेंज में उसने एक दो नहीं बल्कि सौ से ज्यादा मोमोज खा लिए। विपिन के दोस्तों के मुताबिक तो उसने डेढ़ सौ मोमोज खा लिए थे। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। मृतक के परिजनों ने बताया कि मोमोज की दुकान पर ही वह बेहोश हो कर जमीन पर गिर गया। दोस्तों ने इसे पहले मजाक समझा। लेकिन बाद में जब उसे होश नही आया। तब वो लोग उसे आनन फानन में सीवान के बदहड़िया में निजी अस्पताल में ले गए।
इलाज से पहले ही हो गई मौत
लेकिन इलाज से पहले ही डॉक्टरों ने विपिन को मृत घोषित कर दिया। उधर गोपालगंज के थावे से जुड़ा होने के चलते विपिन के शव को गोपालगंज सदर अस्पताल में भेज दिया गया। यहां थावे पुलिस के शव का पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया। थावे थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…