चंबल का बंदूकबाज नहीं, स्पिन का जादूगर है... कुंबले वाले अंदाज में झटके सभी 10 विकेट, हैट्रिक भी है शामिल
Updated on
07-01-2023 06:21 PM
नई दिल्ली: चंबल का नाम सामने आते ही सबसे पहले जो छवि जेहन में उभरती है वह बंदूकबाजों की होती है। डकैतों की होती है, लेकिन यहां मामला कुछ और ही है। चंबल की धरती से स्पिन का जादूगर निकला है। उसने महान भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले के अंदाज में पारी के सभी 10 विकेट चटकाने का कारनामा किया है। मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ की ओर से कराए गए एक टूर्नामेंट में युवा अनुज ने उज्जैन के खिलाफ यह कारानामा किया।
मेजर एमएम जगदाले ट्राफी (अंडर-15) क्रिकेट टूर्नामेंट में चंबल का मुकाबला उज्जैन से था। इस मुकाबले की दूसरी पारी में जब बैटिंग करने उज्जैन की टीम उतरी तो अनुज की भयंकर वाली बॉलिंग देखने को मिली। इस युवा स्पिनर ने अपनी गेंदों पर उज्जैन के बल्लेबाजों को खूब नचाया। उसने सिर्फ एक स्पैल की बॉलिंग की और सभी 10 विकेट चटका डाले। उन्होंने 10.3 ओवर में 24 रन देकर यह रिकॉर्ड कायम किया। इस दौरान 3 ओवर मेडन भी रहे।
आखिरी 3 विकेट रहे हैट्रिक यही नहीं, अनुज ने जो आखिरी 3 विकेट लिए वह हैट्रिक भी थी। इस तरह उज्जैन की टीम 119 रनों पर ढेर हो गई। चंबल ने यह मुकाबला 290 रनों के रिकॉर्ड अंतर से जीता। अनुज ने पहली पारी में भी 6 विकेट झटके थे। इस तरह उन्होंने मैच में 16 विकेट चटकाए। बता दें कि ऐसा दूसरी बार हुआ है, जब मध्य प्रदेश की ओर से कराए गए टूर्नामेंट में एक पारी के सभी 10 विकेट एक गेंदबाज ने लिए हैं। इससे पहले 2016 में उज्जैन के लेग स्पिनर पलाश कोचर ने होशंगाबाद के खिलाफ पारी में सभी 10 विकेट लिए थे।
टेस्ट में 3 गेंदबाजों ने ही एक पारी में 10 विकेट झटके हैं उल्लेखनीय है कि भारत के लिए अनिल कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ 1998-99 में एक पारी के सभी विकेट झटकने का रिकॉर्ड बनाया था। उनसे पहले इंग्लैंड के जिम लेकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1956 और न्यूजीलैंड के एजाज पटेल ने भारत के खिलाफ 2021 में यह कारनामा किया है। टेस्ट क्रिकेट इतिहास में तीन बार ही ऐसा हुआ है।
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…