चंदा कोचर की मुश्किल और बढ़ी, उम्रकैद तक हो सकती है सजा
Updated on
14-01-2023 07:05 PM
नई दिल्ली: आईसीआईसीआई-वीडियोकॉन लोन मामले (ICICI-Videocon loan Fraud Case) में आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर (Chanda Kochhar) और उनके पति दीपक कोचर (Deepak Kochhar) को जमानत मिल गई है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने उन्हें राहत देते हुए जमानत दे दी। कोर्ट ने कहा कि उनकी गिरफ्तारी गलत तरीके से हुई। भले ही चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को कोर्ट से जमानत मिल गई हो, लेकिन उनकी मुश्किलें कम नहीं होती दिख रही है। कोर्ट ने इस मामले में सीबीआई को आपराधिक विश्वासघात की धारा जोड़ने की अनुमति दे दी है। कोर्ट से मिली इजाजत के बाद सीबीआई अब आईसीआईसीआई मामले में आईपीसी की धारा 409 को जोड़ेगी। इस मामले में अधिकतम सजा उम्रकैद की हो सकती है।
मुश्किल में चंदा कोचर मुंबई की एक स्पेशल कोर्ट ने सीबीआई)को वीडियोकॉन लोन धोखाधड़ी मामले में भारतीय दंड संहिता (IPC) के तहत आपराधिक विश्वासघात की धारा जोड़ने की अनुमति दे दी। कोर्ट ने कहा कि जांच अधिकारी अदालत की अनुमति के बिना जांच के दौरान धाराएं जोड़ या हटा सकते हैं। इस मामले में आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंदा कोचर और उनके व्यवसायी पति भी आरोपी हैं।
पिछले महीने चंदा कोचर की गिरफ्तारी के बाद, सीबीआई ने उनके खिलाफ मामले में आईपीसी धारा 409 जोड़ने का अनुरोध करते हुए विशेष अदालत का रुख किया था। यह धारा लोक सेवक या बैंकर द्वारा आपराधिक विश्वासघात से संबंधित है और इसमें दोषी को अधिकतम 10 साल की सजा का प्रावधान है। आईपीसी की धारा 409 के तहत आरोपी को आजीवन कारावास या 10 साल + जुर्माना हो सकती है। यह मामला गैर जमानती है। पूर्व बैंकर ने सीबीआई के इस कदम का विरोध किया था।
हालांकि, विशेष सीबीआई अदालत के न्यायाधीश एम.आर. पुरवार ने चंदा कोचर के वकील की आपत्ति को खारिज करते हुए कहाकि आरोपी को सुनने की आवश्यकता नहीं है। जांच एजेंसी ने चंदा कोचर के अलावा उनके पति दीपक कोचर और वीडियोकॉन समूह के संस्थापक वेणुगोपाल धूत को ऋण धोखाधड़ी मामले में आरोपी बनाया है। तीनों को पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था।
नई दिल्ली: भारत के स्मार्टफोन बाजार में जून तिमाही (Q1) के दौरान सालाना आधार पर 10% की भारी गिरावट दर्ज की गई है। साल 2023 की जनवरी-मार्च तिमाही के बाद…
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने पीएफ (PF) अंशदान में कंपनियों की ओर से की गई देर से जुड़े पुराने विवादों और मुकदमों के जल्द निपटारे के लिए…
नई दिल्ली: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बुरी खबर है। भारत और रूस की पार्टनरशिप वाली कंपनी किनेट रेलवे सॉल्यूशंस (Kinet Railway Solutions)…
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण फारस की खाड़ी (Persian Gulf) से होने वाले तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) के निर्यात में भारी कमी आई है।…
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
नई दिल्ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्होंने कारोबार…