Select Date:

चांगपेंग झाओ को अमेरिकी कानून तोड़ने का दोषी पाया गया, रिचर्ड टेंग नए CEO

Updated on 23-11-2023 03:51 PM

दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बाइनेंस के फाउंडर और CEO चांगपेंग झाओ ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया। उन्हें अमेरिकी एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग कानून तोड़ने का दोषी पाया गया है। क्रिप्टो एक्सचेंज 4.3 बिलियन डॉलर (करीब 35 हजार करोड़ रुपए) का जुर्माना भी देगा।

झाओ अगले 3 साल तक कंपनी में कोई मैनेजमेंट पोजिशन भी नहीं संभाल सकेंगे। वहीं कंपनी में रीजनल मार्केट के ग्लोबल हेड रहे रिचर्ड टेंग को नया CEO बनाया गया है। जस्टिस डिपार्टमेंट, ट्रेजरी डिपार्टमेंट और कमोडिटी फ्यूचर्स ट्रेडिंग कमीशन सालों से कंपनी की जांच कर रहे थे।

अपराधों के कारण बाइनेंस बना सबसे बड़ा एक्सचेंज
अमेरिकी अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड ने कहा, 'अपने अपराधों के कारण बाइनेंस दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टो एक्सचेंज बना। अब यह अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़े कॉर्पोरेट पेनाल्टीज में से एक का भुगतान करेगा।'

वहीं, ट्रेजरी सचिव जेनेट येलेन ने एक बयान में कहा, 'बाइनेंस ने जानते-बूझते हुए उसके प्लेटफॉर्म के माध्यम से आतंकवादियों, साइबर अपराधियों और चाइल्ड एब्यूजर्स को मनी फ्लो करने की अनुमति दी।'

चांगपेंग झाओ ने रिचर्ड टेंग को बताया योग्य लीडर
CEO पद से इस्तीफा देने के बाद चांगपेंग झाओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि रिचर्ड हाईली क्वालिफाइड लीडर हैं। वह अपने तीन दशकों से अधिक के फाइनेंशियल सर्विसेज और रेगुलेटरी अनुभव के साथ, कंपनी को विकास के अगले दौर में ले जाएंगे।

रिचर्ड यह सुनिश्चित करेंगे कि बाइनेंस सिक्योरिटी, पारदर्शिता, अनुपालन और विकास के हमारे अगले चरण को पूरा करें। झाओ ने आगे कहा कि रिचर्ड और पूरी टीम के साथ मुझे विश्वास है कि बाइनेंस और क्रिप्टो इंडस्ट्री के लिए सबसे अच्छे दिन आने वाले हैं।

रिचर्ड टेंग संभाल चुके हैं कई महत्वपूर्ण पद

  • रिचर्ड टेंग इससे पहले कंपनी में रीजनल मार्केट्स के ग्लोबल हेड के तौर पर काम कर रहे थे।
  • बाइनेंस में शामिल होने से पहले रिचर्ड अबू धाबी ग्लोबल मार्केट (एडीजीएम) में फाइनेंशियल सर्विसेज रेगुलेटरी अथॉरिटी के CEO थे।
  • इसके अलावा वो सिंगापुर एक्सचेंज (SGX) के चीफ रेगुलेटरी ऑफिसर और सिंगापुर मॉनिटरिंग अथॉरिटी में कॉर्पोरेट फाइनेंस के डायरेक्टर भी रह चुके हैं।

2017 में हुई थी बाइनेंस की शुरुआत
बाइनेंस की शुरुआत 2017 में एक क्रिप्टो-एक्सचेंज हुई थी। बाइनेंस के इकोसिस्टम में कई क्रिप्टोएक्सचेंज हैं, जिसका इसने अधिग्रहण किया है और उन्हें बनाया है। इसके अलावा इसके पास खुद की क्रिप्टोकरेंसी, कई क्रिप्टो वॉलेट और नई क्रिप्टोकरेंसी को लॉन्च करने वाला एक लॉन्चपैड भी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.