Select Date:

शेयर बाजार में जारी है कोहराम, तीन दिनों में निवेशकों के 13.2 लाख करोड़ डूबे, ये है गिरावट की वजह

Updated on 19-01-2024 01:53 PM
मुंबई: घरेलू बाजार में गुरुवार को भी बिकवाली का दबाव बना रहा। ट्रेडिंग सेशन के दौरान बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया और आखिर में लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। कमजोर ग्लोबल संकेतों और HDFC बैंक के तिमाही नतीजों के बाद स्टॉक में लगातार दूसरे दिन आई गिरावट से सेंसेक्स 313.90 अंक गिरकर 71,186.86 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी भी 109.70 अंक की गिरावट के साथ 21,462.25 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में कुल गिरावट में अकेले HDFC बैंक का योगदान 305 अंक रहा। शेयर बाजार में आई गिरावट के बीच तीन दिनों में सेंसेक्स 2,141 अंक फिसल चुका है। निफ्टी 635 अंक टूटा है। इससे तीन दिनों में निवेशकों के 13.2 लाख करोड़ रुपये साफ हो गए हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.08% और 0.02% नीचे आए। जानकारों के अनुसार कमजोर ग्लोबल संकेतों ने बाजार को नीचे खींचा है। डाओ जोंस में बुधवार को 0.25% की गिरावट का असर भी गुरुवार को बाजार पर दिखा। विदेशी निवेशकों ने बुधवार को 10,578.13 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

क्या है इस गिरावट की वजह?

HDFC सिक्योरिटीज रिटेल रिसर्च के प्रमुख Ḥदीपक जसानी का कहना है कि अमेरिका में हाल के मजबूत रिटेल बिक्री के आंकड़े, बढ़ती US बॉन्ड यील्ड और इसके चलते ब्याजदरों में कटौती में संभावित देरी को लेकर चिंता बढ़ा दी है। इसके अलावा कच्चे तेल के दाम चढ़े हैं। मुनाफावसूली और अधिक वैल्यूएशन के कारण अधिक शेयरों का प्रतिनिधित्व करने वाले इंडेक्सेज (मिडकैप और स्मॉलकैप) में बिकवाली दबाव बना हुआ है।

निवेशकों के लिए मौका

सेमको सिक्योरिटीज के सीईओ जिमित मोदी का कहना है कि पिछले तीन दिनों से जारी करेक्शन के चलते अच्छे क्वॉलिटी के स्टॉक्स में भी इतना करेक्शन आ गया है कि उनके वैल्यूएशन आकर्षक हो गए हैं। अब निवेशकों के लिए उन्हें खरीदने का अच्छा मौका है। यह मंदी का संकेत नहीं, बल्कि करेक्शन है।

HDFC बैंक फिर गिरा

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही का वित्तीय परिणाम बाजार उम्मीद के अनुरूप नहीं होने से बैंक का शेयर बुधवार को 8.4% टूटने के बाद गुरुवार को भी इसमें 3.26% की गिरावट देखी गई। स्टॉक की कीमत में गिरावट मार्च 2020 के बाद से दो दिनों की सबसे तेज गिरावट है। अगर कोविड के समय को छोड़ दें, तो शेयरों में मई 1995 में लिस्ट होने के बाद से अब तक केवल छह बार इतनी बड़ी गिरावट आई है। 2 दिन में करीब 1.44 लाख करोड़ का मार्केट कैप घटा है। जानकारों का कहना है कि आगे भी चुनौतियां कम होती नहीं दिख रही हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.