सामान बांधने से पहले देख लीजिए यह लिस्ट, छह घंटे तक की देरी से चल रही हैं ट्रेनें
Updated on
21-01-2023 06:55 PM
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर धुंध लौट आई है। साथ ही आसपास के राज्यों में भी यही हालात हैं। धुंध के कारण पिछले कई दिनों से ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। रेलवे (raiway) के मुताबिक ट्रेनें छह घंटे तक की देरी से चल रही हैं। रेलवे ने देर से चलने वाली ट्रेनों की एक लिस्ट जारी की है। इसके मुताबिक 20 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। इनमें दिल्ली से पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों की ओर जा रही ट्रेनें शामिल हैं। बिहार के रक्सौल से आनंद विहार के बीच चलने वाली सदभावना एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से चल रही है। अगर आपकी भी आज रेलवे से यात्रा करने की योजना है तो सामान बांधने से पहले यह लिस्ट देख लें।
कटिहार से अमृतसर के बीच चलने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे की देरी से चल रही है। इसी तरह दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल अपने निर्धारित समय से सवा तीन घंटे लेट है। असम के कामाख्या से दिल्ली के बीच चलने वाली ब्रह्मपुत्र मेल भी सवा तीन घंटे लेट है। बरौनी-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस भी सवा तीन घंटे की देरी से चल रही है। अंबेडकर नगर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा मालवा एक्सप्रेस एसएफ तीन घंटे की देरी से चल रही है।
ऐसे चेक करें स्टेटस
पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से चल रही है। गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस ढाई घंटे लेट है। आजमगढ़-दिल्ली कैफियत सुपरफास्ट एक्सप्रेस पौने दो घंटे की देरी से चल रही है। आप रेलवे की पूछताछ संख्या 139 से भी ट्रेनों की स्थिति के बारे में जानकारी ले सकते हैं। साथ ही IRCTC की वेबसाइट या फिर ऐप पर ट्रेन की लाइव लोकेशन को चेक कर सकते हैं। ट्रेन की स्थिति को चेक करने के बाद आप घर से निकलें।
नई दिल्ली: भारत के स्मार्टफोन बाजार में जून तिमाही (Q1) के दौरान सालाना आधार पर 10% की भारी गिरावट दर्ज की गई है। साल 2023 की जनवरी-मार्च तिमाही के बाद…
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने पीएफ (PF) अंशदान में कंपनियों की ओर से की गई देर से जुड़े पुराने विवादों और मुकदमों के जल्द निपटारे के लिए…
नई दिल्ली: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बुरी खबर है। भारत और रूस की पार्टनरशिप वाली कंपनी किनेट रेलवे सॉल्यूशंस (Kinet Railway Solutions)…
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण फारस की खाड़ी (Persian Gulf) से होने वाले तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) के निर्यात में भारी कमी आई है।…
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
नई दिल्ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्होंने कारोबार…