सिर्फ 20 सेकंड, थलपति विजय को दी 5 चालों में मात, नार्वे चेस चैंपियन प्रज्ञानंदा को 50 लाख का इनाम मिला
Updated on
08-06-2026 02:46 PM
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान विजय ने प्रज्ञानंदा के साथ शतरंज भी खेली। लेकिन प्रज्ञानंदा के सामने विजय ज्यादा देर टिक नहीं पाए। प्रज्ञानंदा ने सिर्फ 20 सेकंड के अंदर पांच चालों में ही सीएम विजय को मात दे दी। विजय ने हारने के बाद प्रज्ञानंदा के लिए तालियां भी बजाई और बाद में हाथ भी मिलाया।
प्रज्ञानंदा को सम्मानित कर दिए 50 लाख रुपये
बता दें कि सीएम विजय ने नॉर्वे चेस चैंपियनशिप प्रज्ञानंदा और उनके परिवार को अपने कार्यालय बुलाया था। उन्होंने प्रज्ञानंदा और उनके परिवार को सम्मानित किया। इस दौरान सीएम विजय ने प्रज्ञानंदा को 50 लाख रुपये का इनाम भी दिया। नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतने पर सरकार की ओर से उन्हें यह इनाम दिया गया। तमिलनाडु स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी की ओर से यह इनाम दिया गया।
हर साल मिल रही 30 लाख रुपये की मदद
बता दें कि तमिलनाडु सरकार इस समय तमिलनाडु को भारत का प्रमुख स्पोर्ट्स हब बनाने के लिए कई कदम उठा रही है। इसके तहत खिलाड़ियों को बेहतर ट्रेनिंग, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए सहायता और मेडल जीतने पर आर्थिक प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इसके साथ ही, पूरे राज्य में खेलों का बुनियादी ढांचा भी मजबूत किया जा रहा है। इसी योजना के तहत प्रग्गनानंदा को पहले से ही एसडीएटी की एलीट स्कीम के अंतर्गत सालाना 30 लाख रुपये की मदद मिल रही है।
किन खिलाड़ियों के लिए है यह स्कीम
यह स्कीम खासतौर पर उन खिलाड़ियों के लिए है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार खेलों को सामाजिक बदलाव का एक महत्वपूर्ण माध्यम मानती है। सरकार का उद्देश्य युवाओं को सही दिशा देना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। इसके साथ ही खेलों में निष्पक्षता और नैतिक मूल्यों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इस विजन को आगे बढ़ाने के लिए चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 'होम ऑफ चेस' अकादमी की शुरुआत की गई है। इस अकादमी में खिलाड़ियों को आधुनिक ट्रेनिंग, मेंटल कंडीशनिंग, रणनीतिक तैयारी और अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव दिया जाएगा।
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथ यात्रा का आगाज हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ यात्रा धीरे-धीरे आगे बढ़…
तिरुवनंतपुरम: केरल के एलाथुर से कांग्रेस विधायक विद्या बालकृष्णन ने आरोप लगाया है कि उन्हें व्हाट्सऐप पर एक व्यक्ति का कॉल कर कैबिनेट में शामिल करने की बात कही। उसने…
प्रतापगढ़: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर प्रतापगढ़ का गौरव…
तिरुपति: तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने आस्था और दान के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है। मंदिर प्रशासन ने एक ही दिन में सबसे अधिक दान प्राप्त करने का…
जबलपुर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने महाधिवक्ता कार्यालय में सरकारी वकीलों की नियुक्तियों में नियमों की अनदेखी के आरोपों को बेहद गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने सरकार को साफ निर्देश…
मुंबई: शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) संसद के मॉनसून सत्र में आने वाले संविधान संशोधन बिल का समर्थन करेगी। बुधवार को मुंबई में शरद पवार की…
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक जोड़-तोड़ का सिलसिला तेज हो गया है। इसी क्रम में प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। पटना स्थित…
हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव तिहाड़ खुर्द में गाय के प्रति श्रद्धा और सेवा का ऐसा उदाहरण देखने को मिला। गांव निवासी मंजीत तिहाड़ा के परिवार ने 7 जुलाई…