धोनी के खास मुकाबले के लिए तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, दोनों टीमों की क्या होगी प्लेइंग-11?
Updated on
12-04-2023 10:04 PM
आईपीएल 2023: शानदार फॉर्म में चल रहे राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से उसके गढ़ चेपक स्टेडियम पर होगा जिसमें उसके धुरंधर स्पिनरों से निपटने की चुनौती आसान नहीं होगी। इंग्लैंड के सफेद गेंद के कप्तान बटलर और भारत के युवा बल्लेबाज जायसवाल दो-दो अर्धशतक जमा चुके हैं। बटलर का स्ट्राइक रेट 180.95 और जायसवाल का 164.47 रहा है।
अब तक मिली सपाट पिच रॉयल्स ने अभी तक तीन में से दो मैच गुवाहाटी में खेले जहां उन्हें सपाट पिच मिली। हैदराबाद की पिच भी बल्लेबाजों की मददगार थी। अब चेन्नई में पिच धीमे गेंदबाजों की मददगार होगी। ऐसे में टॉस की भूमिका अहम होगी क्योंकि इस पिच पर 170 या 175 रन के लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होगा।
जडेजा, सैंटनर, अली की तिकड़ी खास तौर पर जब सामने मोईन अली, रविंद्र जडेजा और मिचेल सैंटनर जैसे स्पिनर हों। तीनों अभी तक तीन मैचों में 11 विकेट ले चुके हैं और उनका इकॉनामी रेट बहुत शानदार रहा है। मोईन ने दो मैचों में 6.50 की औसत से गेंदबाजी की जबकि जडेजा और सैंटनर ने भी प्रति ओवर सात से कम रन दिए हैं। मोईन फूड पॉयजनिंग के कारण पिछला मैच नहीं खेल सके थे लेकिन अब वह इस मैच में वापसी करेंगे।
यहां अश्विन-चहल की जोड़ी चेन्नई को दीपक चाहर की कमी खलेगी जो हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हैं। देखना यह है कि धोनी अब राजवर्धन हंगारगेकर और सिमरजीत सिंह में से किसे चुनते हैं। दूसरी ओर, चहल और अश्विन की जोड़ी से CSK को बचकर रहना होगा। रहाणे ने स्थान किया पक्का: बल्लेबाजी में अनुभवी अजिंक्य रहाणे ने चेन्नई के लिए पदार्पण करते हुए अपनी उपयोगिता साबित कर दी। रुतुराज गायकवाड़ शीर्षक्रम पर लगातार अच्छा खेल रहे हैं। दोनों टीमों के पास मजबूत बल्लेबाजी क्रम है जिससे ये मुकाबला रोचक रहने की उम्मीद है। रॉयल्स के पास कप्तान संजू सैमसन और शिमरॉन हेटमायर जैसे आला बल्लेबाज हैं। वहीं गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट और जैसन होल्डर के पास अनुभव है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…