पटना : छपरा की मेयर राखी गुप्ता को बर्खास्त (Chapra Mayor Rakhi Gupta News) कर दिया गया है। उन पर ये कार्रवाई इसलिए हुई क्योंकि राखी गुप्ता 3 बच्चों की मां हैं। उन्होंने अपने हलफनामे में दो बच्चों की जानकारी दी थी। नियम ये कहता है कि मेयर का चुनाव वही लड़ सकता है। जिसके दो बच्चे हैं। दो से अधिक बच्चे जिनके हैं वो मेयर का चुनाव नहीं लड़ सकता। नियम के अनुसार, मेयर के चुनाव उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा जिसने तीसरे बच्चे को गोद ले रखा है।