इतिहास के पन्नों में सुनहेरे अक्षरों से दर्ज होगा छेत्री का नाम, PAK के खिलाफ हैट्रिक जड़ किया कमाल
Updated on
22-06-2023 09:08 PM
नई दिल्ली: इस वक्त पूरे देश में सिर्फ एक ही चीज की चर्चा चल रही है, और वह भारत-पाकिस्तान का मुकाबला। वैसे तो दोनों देश क्रिकेट में आईसीसी टूर्नामेंट या एशिया कप में एक दूसरे के सामने आते रहते हैं। लेकिन इस बार भारत-पाक फुटबॉल के मैदान में एक दूसरे के सामने थे। हर भारत-पाकिस्तान के मैच की तरह यह मुकाबला भी रोमांच से भरपूर रहा।
दरअसल, सैफ कप 2023 में दोनों देश एक दूसरे के आमने-सामने थे। मैच का आयोजन बेंगलुरु के श्री कांतीर्वा में हो रहा था। भारत ने इस मैच पर सिर्फ अपनी मोहर ही नहीं लगाई बल्कि पाकिस्तान को शर्मनाक हार दी। टीम इंडिया यह मैच बड़ी आसानी के साथ 4-0 से जीत गया। इस मैच में टीम के हीरो कोई और नहीं बल्कि कप्तान सुनील छेत्री ही रहे।
सुनील छेत्री ने ठोकी हैट्रिक
भारतीय कप्तान सुनील छेत्री का प्रदर्शन पाकिस्तान के खिलाफ सांतवे आसमान पर रहा। उन्होंने 3 गोल दागे और एक शानदार हैट्रिक ठोकी। तीन में से दो गोल छेत्री ने पेनल्टी द्वारा मारे थे। हालांकि इस हैट्रिक के साथ छेत्री ने एक खास रिकॉर्ड भी बना दिया है। वह ऐसे करने वाले सिर्फ चौथे भारतीय फुटबॉलर बने हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ हैट्रिक जड़ने वाले छेत्री बने चौथे खिलाड़ी
मौजूदा भारतीय कप्तान सुनील छेत्री पाकिस्तान के खिलाफ हैट्रिक मारने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह कारनामा पूरन बहादुर थापा, आईएम विजयन और जेजे लालपेखलुआ ने किया है।
इंटरकोंटिनेंटल कप के फाइनल में भी दागा था गोल
सैप चैंपियनशिप 2023 के शुरू होने से पहले भारतीय टीम ने इंटरकोंटिनेंटल कप में हिस्सा लिया था। इस टूर्नामेंट में भारत का प्रदर्शन गजब का रहा, जिसके चलते टीम फाइनल में पहुंची। फाइनल में भारत का सामना लेबनान से था। फाइनल में भी सुनील छेत्री ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई थी। उनके बाद उदांता सिंह ने भी गोल दागा था। ऐसे में भारत 2-0 से फाइनल जीतकर इंटरकोंटिनेंटल कप का चैंपियन बन गया था।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…