इसलिए छोड़ दी एक्टिंग, करेंगी साबुन का बिजनेस
झनक शुक्ला ने बताया था कि उन्होंने एक्टिंग के बावजूद पढ़ाई को तरजीह दी। यही वजह थी कि उन्होंने फिल्मों और टीवी की दुनिया से ब्रेक लेने के बाद पढ़ाई पूरी की। झनक शुक्ला ने आर्कियोलॉजी में मास्टर्स की। झनक शुक्ला बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं और वह सबको यही कहती थीं। लेकिन एक्ट्रेस के मुताबिक, जब वह बड़ी हुईं तो समझीं कि एक्टिंग एक करियर के विकल्प के तौर पर कितना मुश्किल है। अब झनक शुक्ला एक लाइफस्टाइल ब्लॉगर हैं और वह साबुन बनाने का बिजनेस करना चाहती हैं। झनक शुक्ला का पूरा ध्यान इसी बिजनेस पर है
