Select Date:

एक हाथ में बच्चा, दूसरे से पकड़ा कैच, देखते रह गए फील्डर्स, दुनिया कर रही वाहवाही

Updated on 09-01-2023 09:09 PM
वेलिंग्टन: भले ही रॉस टेलर ने अपनी अगुवाई में छक्का मारकर सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट को ऑकलैंड के खिलाफ जीत दिलाई हो, लेकिन महफिल तो भीड़ में खड़े उस आदमी ने लूट ली, जिसने एक हाथ में बच्चा पकड़ने के बावजूद दूसरे हाथ से जोरदार कैच लपका। सुपर स्मैश एक्शन में यह घटना बीते गुरुवार की है, जिसका वीडियो अब तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।


हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले टेलर ने चार छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 50 रन ठोके, इन्हीं छक्के में से किसी एक को भीड़ में कैच किया गया, जिसकी कहानी आज यहां हम बता रहे हैं। तेज-तर्रार शॉट को दोनों हाथों से लपकना बड़ी चुनौती होती है, लेकिन एक हाथ में नन्हा बच्चा संभालने के बाद संतुलन बनाना, कैच जज करना और फिर सिर्फ एक हाथ से उसे लपक भी लेना, वाकई एक मुश्किल काम है।
    दिलचस्प बात तो ये है किमैच के बाद पता चला कि कैच पकड़ने वाले के पास क्रिकेट का लंबा-चौड़ा अनुभव था क्योंकि वह तारानाकी की प्रांतीय टीम के पूर्व कप्तान रयान फ्लेमिंग थे, जो अपने चार साल के बेटे के साथ खेल देख रहे थे। जब यह शॉट लगा तब टेलर 13 रन पर खेल रहे थे। पारी की धीमी शुरुआत को तेजी में तब्दील करने के लिए उन्होंने अपना सिग्नेचर शॉट निकाला।


    वाकई में, जब आप इस कैच को लपकते देखेंगे तो पाएंगे कि उस 'अनजान दर्शक' ने काम इतनी आसानी से अंजाम दिया कि गोद में बैठे बच्चे को पता ही नहीं चला। स्पार्क स्पोर्ट के कमेंटेटर केटी मार्टिन भी खुद को तारीफ करने से रोक नहीं पाए. टेलर 50 रन पर आउट हुए, उनकी पारी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट को चार विकेट की जीत दिलाने के लिए काफी थी। लीग स्टैंडिंग के टॉप पर वेलिंगटन के साथ अंकों के बराबर स्थान था।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     21 July 2026
    नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
     21 July 2026
    नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
     21 July 2026
    नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
     21 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
     20 July 2026
    फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में जहां एक तरफ विजेता टीमों का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज होता है, वहीं दूसरी तरफ उन टीमों का दर्द भी कम नहीं होता…
     20 July 2026
    नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
     20 July 2026
    लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
     20 July 2026
    लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…
     20 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है। टी20 सीरीज में 4-0 से हारने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज को भी नहीं जीत पाई। पहले मैच…
    Advt.