भारत ने पिछले सात साल में मेक इन इंडिया के तहत 28 युद्धपोत और पनडुब्बियां शामिल कीं। नौसेना के बजट में कटौती से पिछले पांच सालों में विस्तार की योजनाएं प्रभावित हुईं। वैसे पिछले दो साल से नौसेना के बजट में 14 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जिससे इंटिग्रेटेड कैपेबिलिटी डिवेलपमेंट प्लान (ICDP) के 2027 तक तय लक्ष्यों को 2032 तक पूरा किया जाएगा।