चीन-4, जर्मनी-3, दक्षिण कोरिया-2, अमेरिका-1, भारत-0, यह कैसी लिस्ट है जिसमें टॉप 10 में नहीं है एक भी भारतीय कंपनी
Updated on
24-04-2024 01:44 PM
नई दिल्ली: दुनिया में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का चलन तेजी से बढ़ रहा है। भारत में भी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की लोकप्रियता धीरे-धीरे बढ़ रही है। भारत के ईवी मार्केट में टाटा मोटर्स की हिस्सेदारी 70% से अधिक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने पिछले साल 66 हजार से अधिक ईवी बेचीं। ग्लोबल ईवी मार्केट में इसकी हिस्सेदारी एक फीसदी भी नहीं है। दुनिया की टॉप 10 ईवी प्रॉडक्शन कंपनियों में भारत की कोई कंपनी शामिल नहीं है। इस लिस्ट में हमारे पड़ोसी देश चीन की चार कंपनियां शामिल हैं। इसमें जर्मनी तीन, दक्षिण कोरिया की दो और अमेरिका की एक कंपनी शामिल है। 2023 में प्रॉडक्शन के मामले में अमेरिका की कंपनी टेस्ला पहले नंबर पर रही। दुनिया में टोटल ईवी प्रॉडक्शन में इसकी हिस्सेदारी 19.9% रही। कंपनी ने पिछले साल 1,845,985 इलेक्ट्रिक गाड़ियों का उत्पादन किया।
चीन की कंपनी बीवाईडी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। चौथी तिमाही में कंपनी ने टेस्ला से ज्यादा कारें बनाई लेकिन पूरे साल की बात करें तो ग्लोबल प्रॉडक्शन में 17.1 फीसदी हिस्सेदारी के साथ यह दूसरे नंबर पर रही। चीन की कंपनी जीएससी की ग्लोबल ईवी प्रॉडक्शन में 5.2 फीसदी हिस्सेदारी के साथ तीसरा और एसएआईसी का 4.9 फीसदी के साथ चौथा स्थान रहा। जर्मन कंपनी फॉक्सवैगन 4.6 फीसदी हिस्सेदारी के साथ इस लिस्ट में पांचवें और बीएमडब्ल्यू 3.6 फीसदी के साथ छठे नंबर पर है। दक्षिण कोरिया की कंपनी हुंडई की ग्लोबल ईवी प्रॉडक्शन में हिस्सेदारी 2.9 फीसदी है और यह इस लिस्ट में सातवें नंबर पर है।
2022 का हाल
जर्मन कंपनी मर्सिडीज बेंज की दुनिया के कुल ईवी प्रॉडक्शन में हिस्सेदारी 2.6 परसेंट है। चीन की एक और कंपनी को टॉप 10 में जगह मिली है। वहां की एमजी की ग्लोबल प्रॉडक्शन में हिस्सेदारी 2.3 फीसदी है। दक्षिण कोरिया की कंपनी किआ दो फीसदी हिस्सेदारी के साथ इस लिस्ट में दसवें नंबर पर है। साल 2022 में बीवाईडी 18.1 फीसदी हिस्सेदारी के साथ पहले नंबर पर थी जबकि टेस्ला 12.8 फीसदी के साथ दूसरे नंबर पर थी। इसी तरह फॉक्सवैगन (8.2%) तीसरे, जनरल मोटर्स (5.7%) चौथे, Stellantis (5.0%) पांचवें, हुंडई (4.8%) छठे, बीएमडब्ल्यू (4.2%) सातवें, Geely Auto (3.4%) आठवें, मर्सिडीज बेंज (3.3%) नौवें और रेनॉ-निसान-मुत्सुबिशी (3.3%) दसवें नंबर पर थी।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…