चीन-6, अमेरिका-1, जापान-1, मलेशिया-1, भारत-0... इस लिस्ट में तो सब पर भारी है ड्रैगन
Updated on
02-09-2024 02:22 PM
नई दिल्ली: चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकॉनमी है। पिछले तीन दशक में इस देश ने कई मोर्चों पर चमत्कारिक प्रदर्शन किया है। इसमें रियल एस्टेट भी शामिल है। आज भले ही चीन का रियल एस्टेट सेक्टर संकट के दौर से गुजर रहा है लेकिन कई साल तक यह चीन की इकॉनमी की रीढ़ रहा। देश की इकॉनमी में इस सेक्टर की करीब एक तिहाई हिस्सेदारी है। दुनिया में 150 मीटर से ऊंची इमारतों वाले शहरों में चीन का दबदबा है। ऐसे टॉप 10 शहरों में चीन के छह शहर शामिल हैं। भारत का एक भी शहर इस लिस्ट में नहीं है। हमारी आर्थिक राजधानी इस लिस्ट में 15वें नंबर पर है। चीन में 300 मीटर से ऊंची 57 इमारतें हैं जबकि भारत में इसकी संख्या केवल एक है।
चीन का हिस्सा बन चुका हॉन्ग कॉन्ग दुनिया में सबसे ज्यादा बहुमंजिला इमारतों के मामले में पहले नंबर पर है। इस शहर में 558 ऐसी इमारतें हैं जिनकी ऊंचाई 150 मीटर से अधिक है। 1980 से पहले इस शहर में इस तरह की दो इमारतें हुआ करती थीं। Council on Tall Buildings and Urban Habitat के मुताबिक इस शहर में 97 इमारतों की ऊंचाई 200 मीटर से अधिक है जबकि 300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली छह इमारतें हैं। चीन का शहर शेनजेन 414 इमारतों के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। इस शहर में 163 इमारतों की ऊंचाई 200 मीटर से अधिक है जबकि 21 की ऊंचाई 300 मीटर से अधिक है।
आमची मुंबई
इस लिस्ट में तीसरे नंबर न्यूयॉर्क का है। इस शहार में 318 ऊंची इमारते हैं। इनमें 98 इमारतों की ऊंचाई 200 मीटर से ज्यादा है जबकि 17 बिल्डिंग्स 300 मीटर से ऊंची हैं। चौथा नंबर दुबई का है। यूएई के इस शहर में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा भी है। इसकी ऊंचाई 828 मीटर है। इस शहर में 263 इमारतों की ऊंचाई 150 मीटर से अधिक है। इनमें से 127 इमारतों की ऊंचाई 200 मीटर से अधिक है जबकि 31 बिल्डिंग्स 300 मीटर से अधिक ऊंची हैं। इसके बाद ग्वांगझू (194), शंघाई (194), टोक्यो (176), कुआलालंपुर (176), वुहान (169) और चोंगकिंग (145) का नंबर है।
भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई इस लिस्ट में 15वें नंबर पर है। इस शहर में 101 इमारतों की ऊंचाई 150 मीटर से अधिक है। इनमें से 42 की ऊंचाई 200 मीटर से अधिक है जबकि एक इमारत 300 मीटर से ज्यादा ऊंची है। टॉप 100 में मुंबई के अलावा भारत का कोई शहर नहीं है। कोलकाता इस लिस्ट में 114वें नंबर पर है। इस शहर में 10 बिल्डिंग्स 150 मीटर से ज्यादा ऊंची हैं। इनमें से एक की ऊंचाई 200 मीटर से ज्यादा है। दिल्ली से सटे गुड़गांव में 150 मीटर से ज्यादा ऊंची इमारतों की संख्या चार है। हैदराबाद में ऐसी इमारतों की संख्या दो है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…