स्मार्टफोन बाजार पर चीन का 'कब्जा', Xiaomi फिर बना नंबर 1, तीसरे नंबर पर खिसकी सैमसंग
Updated on
19-07-2024 05:09 PM
नई दिल्ली: चीन के मोबाइल ब्रांड Xiaomi ने एक बार फिर भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी धाक जमा ली है। इस ब्रांड में छह तिमाहियों बाद भारत के स्मार्टफोन बाजार में फिर से पहला स्थान हासिल कर लिया है। जून तिमाही में Xiaomi ने कोरिया की कंपनी Samsung को पीछे छोड़ दिया। सैमसंग अब Vivo के बाद तीसरे स्थान पर खिसक गई है। Xiaomi की शिपमेंट में सालाना आधार पर सबसे ज्यादा 24% की बढ़ोतरी हुई है। जून तिमाही में Xiaomi की बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 18% हो गई, जो एक साल पहले 15% थी। Vivo दूसरे स्थान पर रहा। चार फीसदी की सालाना ग्रोथ के साथ उसकी बाजार हिस्सेदारी 18% पर बनी रही। तीसरे स्थान पर काबिज Samsung की शिपमेंट में 8% की गिरावट आई और उसकी बाजार हिस्सेदारी 17% रही। Realme और Oppo क्रमशः 12% और 11% बाजार हिस्सेदारी के साथ चौथे और पांचवें स्थान पर रहे।
Canalys के आंकड़ों के मुताबिक, जून तिमाही में कुल मोबाइल शिपमेंट में सालाना आधार पर मामूली 1% की बढ़ोतरी हुई और यह 36.4 मिलियन यूनिट रही। रिसर्च फर्म का अनुमान है कि आगामी त्योहारी सीजन और पूरे साल के दौरान शिपमेंट में 5% से कुछ अधिक की ग्रोथ हो सकती है। दूसरी तिमाही में शिपमेंट में सपाट ग्रोथ रही। आम चुनाव, कमजोर मौसमी मांग और देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी के कारण ऐसा हुआ। टॉप पांच में से चार चीनी कंपनियों ने जून तिमाही में संयुक्त रूप से 59% बाजार हिस्सेदारी हासिल की, जो एक साल पहले 55% थी। बाजार पर नजर रखने वालों के अनुसार, चीनी स्मार्टफोन ब्रांड्स Xiaomi, Vivo, Oppo, Realme, Transsion और Motorola की संयुक्त बाजार हिस्सेदारी जून तिमाही में बढ़कर 75% से अधिक हो गई। पिछले साल सितंबर तिमाही में यह 61% के निचले स्तर पर थी।
चीनी कंपनियों की दमदार वापसी
जानकारों का कहना है कि Xiaomi का फिर से टॉप पर आना और दूसरे चीनी ब्रांड्स का मजबूत प्रदर्शन इस प्रमाण है कि उनकी लोकप्रियता बरकरार है। चीन के मोबाइल कंपनियों पर टैक्स की चोरी समेत कई तरह की हेराफेरी के आरोप हैं। ईडी और कई दूसरी एंजेंसियां उनकी जांच कर रही हैं। ED ने Xiaomi पर अपनी चीनी मूल कंपनी को रॉयल्टी के भुगतान की आड़ में तीसरे पक्ष को अवैध रूप से पैसे भेजने का आरोप लगाया है। हालांकि कंपनी ने इन आरोपों से इन्कार किया है। Xiaomi India ने किसी भी गलत काम से इनकार किया है। फिलहाल मामला अदालत में है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…