भारत के खिलाफ मोर्चाबंदी में लगा चीन, म्यांमार को बेचेगा मोर्टार, ग्रेनेड लॉन्चर और मशीनगन
Updated on
13-02-2022 07:04 PM
वाशिंगटन । यूरोप में जहां अमेरिका और रूस आमने सामने हैं वहीं एशिया में चीन और पाकिस्तान मिलकर भारत के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। चीन एक ओर पाकिस्तान को लड़ाकू विमान दे रहा है, तो दूसरी ओर पाकिस्तान के जरिए म्यांमार को हथियारों की आपूर्ति करने के प्रयास में लगा है। भारत के खिलाफ चीन और पाकिस्तान ने समंदर और आसमान में नई साजिश का ताना बाना बुना है।
समुंदर में चीन और पाकिस्तान की नजर अब भारत के पड़ोसी देश म्यांमार पर है। जानकारी के मुताबिक चीन ने कहने पर म्यांमार ने पाकिस्तान के साथ हथियारों की बड़ी डील की है। बताया जा रहा है कि म्यांमार का डेलीगेशन पाकिस्तान का दौरा करेगा। म्यांमार की सेना पाकिस्तान से 60 और 81 एमएम मोटार्र, एम 79 ग्रेनेड लॉन्चर और मशीनगन खरीदने की तैयारी में है। साथ ही पाकिस्तान से म्यांमार हवा से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों को भी खरीदने पर विचार कर रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक म्यांमार जिन मिसाइलों को पाकिस्तान से खरीदेगा उसे म्यांमार के जेएफ 17 फाइटर एयरक्राफ्ट पर फिट किया जाएगा। म्यांमार ऐसा पहला देश था जिसने चीन से जेएफ 17 फाइटर्स एयरक्राफ्ट का आयात किया था। मिसाइल पर चीन में बैन की वजह से म्यांमार इसे चीन की बजाय पाकिस्तान से खरीदने की तैयारी कर रहा है। इस डील को भारत के खिलाफ चीन की बड़ी साजिश माना जा रहा है क्योंकि चीन हथियारों का बड़े पैमाने पर निर्माण पाकिस्तान में भी कर रहा है। खासतौर से मेंटेनेंस और ओवरहोलिंग का काम पाकिस्तान में हो रहा है। एक तरफ चीन अपने हथियारों के लिए म्यांमार के रूप में नया खरीदार मिल रहा है तो वहीं दूसरी ओर भारत के दक्षिण पूर्वी पड़ोसी देश में अपनी पकड़ मजबूत कर वो भारत के खिलाफ भी मोर्चाबंदी को मजबूत करने में लगा हुआ है।
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
ढाका: बांग्लादेश की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके बिजनेस से जुड़ी 6.2 अरब डॉलर की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। बांग्लादेशी मुद्रा में यह कीमत 760…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में शहबाज शरीफ की सरकार ने राजधानी की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया है। डॉन के मुताबिक मंगलवार को…
तेहरान: अमेरिका के भीषण हमलों के बाद ईरानी सेना भी जोरदार पलटवार कर रही है। इस बीच ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट तब तक नहीं…
न्यूयॉर्क: भारत ने गंभीर चेतावनी दी है कि संयुक्त राष्ट्र के बारे में लोगों की राय खराब हो रही है क्योंकि यह सुरक्षा परिषद में सुधार करने में नाकाम रहा…