चीनी विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
शुक्रवार के प्रतिबंधों पर, बीजिंग में विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों अमेरिकी संस्थानों को चीन में किसी भी व्यक्ति, विश्वविद्यालयों या संस्थानों के साथ आदान-प्रदान, सहयोग और अन्य गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''हम इस बात पर जोर देना चाहते हैं कि चीन अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए कड़े कदम उठाएगा।''
ताइवान की स्वतंत्रता को लेकर चीन नाराज
उन्होंने कहा, ''कुछ देश लोकतंत्र के नाम पर ताइवान का समर्थन करते हैं और चीन को रोकने के लिए ताइवान के सवाल का इस्तेमाल करते हैं। यह कदम खतरनाक है और ऐसा कहीं देखने को नहीं मिलता है।'' इस बीच, ताईवान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि चीन गणराज्य (ताईवान) के राष्ट्राध्यक्ष ने कूटनीतिक गतिविधियों के लिए अन्य देशों की यात्रा करने के दौरान एक संप्रभु राष्ट्र के मूल अधिकार का इस्तेमाल किया है। चीन को हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है।
