चीन ने दिया Apple को तगड़ा झटका, भारत ने लगाया मलहम, रेवेन्यू रेकॉर्ड हाई पर
Updated on
04-11-2023 03:48 PM
नई दिल्ली: आईफोन (iPhone) बनाने वाली दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी ऐपल (Apple) ने अपना तिमाही रिजल्ट जारी कर दिया है। सितंबर तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन उम्मीदों से काफी बेहतर रहा है। खासकर भारत में ऐपल की बिक्री में जबरदस्त तेजी आई है। कंपनी के सीईओ टिम कुक का कहना है कि भारत में कारोबार को बढ़ाने की काफी गुंजाइश है। लेकिन चीन में ऐपल को जबरदस्त झटका लगा है। अमेरिका के बाहर चीन कंपनी का सबसे बड़ा मार्केट है लेकिन सितंबर तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू में 2.5% की गिरावट आई है। चीन में कंपनी को कड़ी प्रतिस्पर्द्धा का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही वहां कई सरकारी विभागों में आईफोन के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाई गई है।
किक ने कहा कि सितंबर तिमाही में कंपनी ने भारत में रेकॉर्ड रेवेन्यू कमाया है। कंपनी ने वहां डबल डिटिल में ग्रोथ दर्ज की है। भारत हमारे लिए उत्साहित करने वाला मार्केट है और हमारा फोकस इस पर है। ऐपल ने भारत में अब तक केवल दो स्टोर खोले हैं। कुक ने कहा कि भारत में कंपनी की अभी शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा, 'भारत के मार्केट में कंपनी की हिस्सेदारी अभी बहुत कम है और वहां काफी संभावनाएं हैं। वहां बहुत सारे लोग मिडिल क्लास में शामिल हो रहे हैं। भारत में हमारे रिटेल स्टोर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।'
लगातार बढ़ रही हिस्सेदारी
भारत के स्मार्टफोन मार्केट में ऐपल की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है। कंपनी भारत में प्रॉडक्शन के साथ-साथ रिटेल और सेल्स में भी आक्रामक तरीके से निवेश कर रही है। साइबरमीडिया रिसर्च के मुताबिक 2018 में भारत के मार्केट में ऐपल की हिस्सेदारी एक परसेंट थी जो 2023 की तीसरी तिमाही के अंत में छह परसेंट पहुंच गई। भारत में समृद्धि बढ़ने के साथ-साथ लोगों में महंगे आईफोन को लेकर क्रेज बढ़ रहा है। भारत के स्मार्टफोन मार्केट में फिलहाल चीन की कंपनियों का दबदबा है। शाओमी 17 फीसदी हिस्सेदारी के साथ पहले नंबर पर है। इसके बाद दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग है। चीन की कंपनी वीवो तीसरे, रियलमी चौथे और ओप्पो पांचवें नंबर पर है।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…