सीमा पर बहुत तेजी से निर्माण कर रहा है चीन, एलएसी पर सैनिकों की तैनाती भी कम नहीं कर रहा
Updated on
18-03-2023 08:08 PM
नई दिल्ली: चालबाज चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आता। चीन भारत के साथ हुए सैन्य टकराव के बाद बहुत तेजी से सीमा पर बुनियादी ढांचा बना रहा है। इसके अलावा उसने एलएसी पर अपने सैनिकों की तैनाती भी कम नहीं की है। ये बात भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने शुक्रवार को कही। उन्होंने कहा, कुल मिलाकर एलएसी पर स्थिति स्थिर है, लेकिन हमें इस पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है।
एलएसी पर चीन और भारत की सेना तैनात अप्रैल-मई 2020 में पूर्वी लद्दाख में कई बार घुसपैठ करने के बाद से पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने हथियारों के साथ लगभग 50,000 सैनिकों को आगे तैनात रखा है। 3488 किलोमीटर लंबी एलएसी के सभी सेक्टरों में भारतीय सेना भी मजबूती से तैनात है, जो चीन के हर कदम का जवाब देने के लिए तैयार है। भारतीय सेना पूर्वी लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक तैनात है।
एलएसी के आसपास हो रहा विकास काम एक निजी चैनल के कार्यक्रम में बोलते हुए सेना प्रमुख ने कहा, 'हमारे पास किसी भी इमरजेंसी स्थिति से निपटने के लिए नई टेक्नोलॉजी और एडवांस हथियारों के साथ पर्याप्त भंडार है। हम टेक्नोलॉजी और सेना की क्षमता में तो मजबूत हैं ही इसके साथ ही समान रूप से बुनियादी ढांचे के विकास पर भी फोकस कर रहे हैं। एलएसी के आसपास सड़कें, हेलीपैड जैसे क्षेत्रों का तेजी से विकास किया जा रहा है।
बातचीत से निकल सकता है समाधान सेना प्रमुख ने उम्मीद जताई कि चीन के साथ कूटनीतिक और सैन्य वार्ता से पूर्वी लद्दाख में रणनीतिक रूप से स्थित डेपसांग मैदानों और डेमचोक में समाधान हो जाएगा। उन्होंने कहा, 'आपस में बात करके ही हम कोई समाधान निकाल सकते हैं। सभी विवादित बातों में हमारा उद्देश्य और प्रयास यही है। जब तक ऐसा होता है, तब तक हमारे बलों की तैनाती और सतर्कता ऐसे ही बरकरार रहेगी।
काउंटर-घुसपैठ ग्रिड ने रोके पाकिस्तानी ड्रोन पाकिस्तान पर बोलते हुए सेना प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तान के साथ 778 किलोमीटर की एलओसी पर भारतीय सेना की काउंटर-घुसपैठ ग्रिड ने घुसपैठ को रोक को कम कर दिया है। इसके अलावा सीमापार से ड्रोन आने भी कम हो गए हैं। ड्रोन की वजह से हथियार और ड्रग्स में इजाफा देखा जा रहा था। इसके अलावा, पाकिस्तान में मौजूद आतंकी बुनियादी ढांचे में कोई बड़ी कमी नहीं हुई है। जनरल पांडे ने कहा, 'पाकिस्तान में घरेलू राजनीतिक अस्थिरता और आर्थिक मंदी के बावजूद मुझे लगता है कि एलओसी और आईबी को लेकर हमें बेहद सतर्क रहना होगा।'
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…