Select Date:

भारत के साथ डबल गेम खेल रहा है चीन! रिश्तों में सुधार के बीच वापस बुलाए अपने 300 इंजीनियर

Updated on 22-08-2025 02:08 PM
नई दिल्ली: चीन भारत के साथ डबल गेम खेल रहा है। उसने भारत को रेयर अर्थ मैग्नेट्स, फर्टिलाइजर्स और फार्मास्यूटिकल्स की सप्लाई फिर से शुरू करने की बात कही है। भारत सीमा पर तनाव कम करने के लिए चीन के एक पुराने प्रस्ताव पर सहमत हो गया है। साथ ही दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें और कारोबारी रिश्ते फिर से शुरू हो रहे हैं। भारत चीन के कारोबारियों के लिए वीजा नियमों को भी आसान कर सकता है। लेकिन दूसरी ओर चीन भारत को आगे बढ़ने से रोकने के लिए अपने इंजीनियरों को वापस बुला रहा है।

हाल में खबर आई थी कि ऐपल अमेरिकी बाजार के लिए आईफोन 17 के सभी मॉडल भारत में बनाएगी। इस बात से अमेरिका बुरी तरह चिढ़ा हुआ है। उसने एक बार फिर अपने करीब 300 इंजीनियरों को वापस बुला लिया है। ऐपल के लिए सबसे ज्यादा आईफोन बनाने वाली ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन की एक सहायक कंपनी यूजान टेक्नोलॉजी ने भारत में काम कर रहे लगभग 300 चीनी इंजीनियरों को वापस बुला लिया है।

कंपनी का भारत में निवेश

सूत्रों के अनुसार यह दूसरी बार है जब फॉक्सकॉन ग्रुप को ऐसा करना पड़ा है। यह ऐसे समय पर हो रहा है जब भारत और चीन के रिश्तों में कुछ सुधार देखने को मिल रहा है। इससे पहले पहले 2 जुलाई को खबर आई थी कि फॉक्सकॉन को भारत में आईफोन बनाने वाली अपनी फैक्ट्रियों से लगभग 300 चीनी इंजीनियरों और तकनीशियनों को वापस बुलाना पड़ा था।यूजान टेक्नोलॉजी तमिलनाडु में 13,180 करोड़ रुपये की लागत से डिस्प्ले मॉड्यूल असेंबली यूनिट लगा रही है। फॉक्सकॉन ने मई में शेयर बाजार को बताया था कि वह अपनी यूजान यूनिट में 1.5 बिलियन डॉलर का निवेश करेगी। कंपनी चीन से आईफोन का उत्पादन कम करके दूसरे देशों में ले जा रही है। अमेरिका और चीन के बीच कई साल से ट्रेड वॉर चल रहा है। साथ ही बहुराष्ट्रीय कंपनियां चाइना प्लस वन की पॉलिसी पर काम कर रही हैं।

रिश्तों में सुधार

हाल के हफ्तों में चीन और भारत के बीच रिश्तों में कुछ सुधार हुआ है। अमेरिका इन दोनों पर ट्रेड और टैरिफ को लेकर दबाव बना रहा है जिसके चलते दोनों देश करीब आ रहे हैं। ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने बताया कि फॉक्सकॉन ने सरकार को बताया है कि यूजान टेक्नोलॉजी जिन चीनी कर्मचारियों को भारत में कंपोनेंट बनाने का काम शुरू करने और फैक्ट्री लगाने के लिए लाई थी, उन्हें तुरंत वापस भेजने के लिए कहा गया है।

सूत्र ने आगे कहा कि कंपनी का कहना है कि उसे 300 इंजीनियरों को वापस भेजना पड़ा है। साथ ही 60 और इंजीनियर भारत आने वाले थे लेकिन उन्हें अभी आने के लिए मना कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार चीन ने फॉक्सकॉन के चेयरमैन यंग लियू को भारत में कंपनी के निवेश पर एक रिपोर्ट लिखने के लिए भी कहा है। इस मामले पर ऐपल, फॉक्सकॉन और इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मिनिस्ट्री से सवाल पूछे गए थे, लेकिन गुरुवार तक कोई जवाब नहीं मिला।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.