Select Date:

चीन, पाकिस्तान, तुर्की... सब देखते रह गए, यूरोप की इस बड़ी कंपनी ने टाटा ग्रुप के साथ कर ली खास डील

Updated on 27-05-2025 02:29 PM
नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 'मेड इन इंडिया' हथियारों ने कमाल का प्रदर्शन किया था। इसके बाद अब कई विदेशी कंपनियां भारत के डिफेंस सेक्टर में रुचि दिखा रही हैं। हाल ही में रूस और इजराइल के बाद अब यूरोप की एक कंपनी भी भारत में काम करने जा रही है। यह कंपनी टाटा ग्रुप के साथ मिलकर काम करेगी।

दरअसल, यूरोपीय विमानन कंपनी एयरबस और टाटा ग्रुप की एयरोस्पेस शाखा टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) मिलकर एक बड़ा काम करने वाले हैं। वे कर्नाटक के कोलार में H125 हेलीकॉप्टरों के लिए फाइनल असेंबली लाइन (FAL) स्थापित करेंगे। यह भारत की पहली प्राइवेट हेलीकॉप्टर असेंबली फैसिलिटी होगी। यह सरकार के 'मेक इन इंडिया' अभियान के लिए एक बड़ी सफलता है। इस अभियान के तहत सरकार एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग में आत्मनिर्भर बनने की कोशिश कर रही है।

चीन-पाकिस्तान का नाम तक नहीं

यह फैक्ट्री एयरबस के सबसे ज्यादा बिकने वाले H125 हेलीकॉप्टर बनाएगी। ये हेलीकॉप्टर भारत और पड़ोसी देशों के लिए होंगे। दुनिया में फ्रांस, अमेरिका और ब्राजील के बाद यह चौथी ऐसी फैसिलिटी होगी। यानी इसमें चीन, पाकिस्तान और तुर्की का नाम दूर-दूर तक नहीं हैं। शुरुआत में यहां हर साल 10 हेलीकॉप्टर बनाने की क्षमता होगी। लेकिन एयरबस को उम्मीद है कि अगले 20 सालों में भारत और दक्षिण एशिया में H125 क्लास के 500 हल्के हेलीकॉप्टरों की डिमांड होगी, इसलिए इसका विस्तार किया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.