तवांग में मुंह की खाने के बाद चीनी विदेश मंत्री वांग यी बोले- भारत के साथ चीन चाहता है अच्छे रिश्ते
Updated on
25-12-2022 07:00 PM
बीजिंग: चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा है कि उनका देश बेहतर द्विपक्षीय संबंधों के लिए भारत के साथ मिलकर काम करना चाहता है। वांग का यह बयान नौ दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत-चीन की सेनाओं के बीच हुए टकराव के बाद आया है। वांग ने साल के अंत में होने वाले एक रिव्यू कार्यक्रम के दौरान यह बात कही है। भारत और चीन के संबंध साल 2020 से ही खराब चल रहे हैं। मई 2020 में पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद उसी साल गलवान में हुई हिंसा ने रिश्तों को और बिगाड़ दिया था। मगर अब चीन एलएसी के दूसरे हिस्सों पर भी तनाव पैदा करने की कोशिशें कर रहा है।
पिटाई के बाद आया बयान वांग जो कि चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो के सदस्य भी हैं, उन्होंने एक सम्मेलन में कहा, 'भारत और चीन ने सैन्य और राजनयिक माध्यमों से संपर्क बरकरार रखा है। दोनों देश सीमाई इलाकों पर शांति और स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध हैं।' चीन के विदेशी संबंधों पर आधारित इस आयोजन में वांग के भाषण को विदेश मंत्रालय की तरफ से रविवार को रिलीज किया गया है। सूत्रों की मानें तो तवांग में नौ दिसंबर को जो झड़प हुई उसके पीछे पीएलए की वेस्टर्न थियेटर कमांड का हाथ था। जो टकराव हुआ था उसमें भारतीय सैनिकों ने बहुत बुरी तरह से चीनी सैनिकों को पीटा था।
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…