म्यांमार के कंधे पर बंदूक रख गोली चलाना चाहता है चीन, भारत ने पूछा- क्या है जासूसी पोस्ट का खेल
Updated on
08-04-2023 06:17 PM
नई दिल्ली: म्यांमार के कंधे पर बंदूक रखकर चीन भारत पर गोली चलाना चाहता है। भारत ने यह खतरा भांप लिया है। हाल के महीनो में इस मुद्दे को म्यांमार के सामने उठाया गया है। भारत ने खुफिया एजेंसियों के हवाले से बताया है कि उस पर निगरानी के लिए चीन म्यांमार को मदद मुहैया कर रहा है। बंगाल की खाड़ी में एक सुदूर द्वीप पर पोस्ट बनाने के लिए यह मदद की जा रही है। मामले से जुड़े अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
म्यांमार ने चिंंता को किया खारिज अधिकारियों ने बताया कि बैठकों में म्यांमार के सत्तारूढ़ जुंटा के प्रतिनिधियों ने भरतीय चिंता को खारिज किया है। उन्होंने चीन के किसी भी तरह के इनवॉल्वमेंट को भी सिरे से नकारा है। इसके बावजूद भारत की चिंता बनी हुई है। इस तरह का इंफ्रास्ट्रक्चर चीन को नौसेना अड्डों से होने वाले कम्यूनिकेशन पर नजर रखने में समर्थ कर देगा। यही नहीं, चीन पूर्वी तट पर टेस्ट साइट से मिसाइलों को भी ट्रैक कर लेगा।
भारत के आरोपों को बताया बेतुका म्यांमार के सत्तारूढ़ स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन काउंसिल के प्रवक्ता मेजर जनरल जॉ मिन टुन ने भारत के इन आरोपों को बेतुका बताया है कि चीन कोको द्वीप में जासूसी पोस्ट बना रहा है। उन्होंने इस बात को भी खारिज किया कि यह विषय कभी भी चीन या भारतीय अधिकारियों की ओर से आया। उन्होंने यह भी कहा कि म्यांमार कभी भी विदेशी सेनाओं को अपने यहां एक्सेस नहीं देगा।
उन्होंने कहा, 'म्यांमार और भारत की कई लेवल पर चर्चा होती रही हैं। लेकिन, इस मसले पर कभी कोई बात नहीं हुई।' वह बोले कि भारत सरकार को अच्छे से पता है कि सिर्फ म्यांमार की फौजें वहां पर हैं। वे सिर्फ अपने देश के लिए रक्षा गतिविधियां कर रहे हैं।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…