Select Date:

पाकिस्तान की मदद करने वाले चीन पर आया गहरा संकट, फैक्ट्रियों को सामान बेचने के पड़ रहे लाले

Updated on 12-05-2025 03:04 PM
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर हो चुका है। इस युद्ध में चीन ने पाकिस्तान का भरपूर साथ दिया। पाकिस्तान ने भी इसके लिए चीन का धन्यवाद दिया है। चीन जहां पाकिस्तान की मदद कर रहा है तो वहीं वह अपने घर में भी संघर्ष से जूझ रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण अमेरिका का टैरिफ है। इस टैरिफ के कारण चीन की फैक्ट्रियां अपना सामान नहीं बेच पा रही हैं। उन्हें चीन में ही इसे सस्ते दामों पर बेचना पड़ रहा है।

वहीं टैरिफ के कारण चीन में महंगाई की दर अप्रैल में लगातार तीसरे महीने गिरी है। दरअसल, अमेरिका ने चीन से आने वाले सामान पर भारी टैक्स लगाया है। इससे चीन में सामान की मांग कम हो गई है, और कीमतें गिर रही हैं। नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स के मुताबिक चीन के कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स में पिछले साल के मुकाबले 0.1% की गिरावट आई है। यह गिरावट पिछले महीने के बराबर ही है। ब्लूमबर्ग के अर्थशास्त्रियों ने भी यही अनुमान लगाया था। कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) खुदरा महंगाई को मापने का एक तरीका है।

फैक्ट्रियों की स्थिति अच्छी नहीं

चीन की फैक्ट्रियों में भी महंगाई की दर लगातार 31वें महीने गिरी है। प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स में 2.7% की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि मार्च में यह 2.5% थी। प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स (PPI) थोक महंगाई को मापने का एक तरीका है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
 27 July 2026
नई दिल्ली: मार्च से जून के बीच विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में भारी बिकवाली की। लेकिन जुलाई में यह सिलसिला टूट गया। जुलाई में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने…
 27 July 2026
नई दिल्ली: दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ रही इकॉनमी है। लेकिन देश की इकॉनमी पर एक ऐसा जंग लगा है जो सालाना 14 लाख करोड़ रुपये…
 27 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था। इससे दुनिया भर में हाहाकार मच गया था। कच्चे तेल की कीमत कई महीनों तक 100…
 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
Advt.