Select Date:

चीन को मिलेगा करारा जवाब, LAC के पास पहाड़ी इलाकों में तैनात होंगे जोरावर टैंक

Updated on 27-08-2022 05:08 PM

भारतीय सेना ऐसे हल्के लेकिन बेहद मजबूत मॉडर्न टेक्नोलॉजी से लैस टैंक 'जोरावर' खरीदने जा रही है, जो हजारों किलोमीटर की ऊंचाई पर दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों सहित हर जगह और सभी मौसम में दुश्मन के दांत खट्टे कर सके। चीन के साथ उत्तरी सीमा पर सैन्य गतिरोध, भविष्य की चुनौतियों और लड़ाईयों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। दरअसल, चीन के साथ पूर्वी लद्दाख में 2 साल से भी अधिक समय से चले आ रहे सैन्य गतिरोध के दौरान सेना ने मौजूदा टैंकों के साथ चीन को करारा जवाब दिया। हालांकि, उसे ऐसे हल्के लेकिन मजबूत और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी से लैस टैंक की कमी बहुत अधिक खली जिसे ऊंचाई वाले दुर्गम क्षेत्रों में आसानी से ले जाकर तुरंत तैनात किया जा सके।

दूसरी ओर चीनी सेना इस तरह के हल्के टैंकों से लैस है जिन्हें पहाड़ों पर आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा सकता है। इसे देखते हुए सेना भी इस कमी को दूर करने की योजना पर आगे बढ़ रही है। चीन और पाकिस्तान के दो मोर्चों से एक साथ उत्पन्न होने वाली चुनौती, भविष्य के खतरों, दुनिया भर में अलग-अलग जगहों पर चल रहे सैन्य संघर्षों का सेना बारिकी से अध्ययन कर रही है। इससे मिली सीख के आधार पर सेना भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों और खतरों से निपटने के लिए दूरगामी रणनीति की तहत तैयारी कर रही है। इसी कड़ी में वह 'जोरावर' टैंक के साथ-साथ स्वार्म ड्रोन, टैंक रोधी निर्देशित मिसाइल, अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी से लैस फ्यूचर रेड़ी कॉम्बेट व्हीकल और मैकेनाइज्ड इंफेन्ट्री की क्षमता विकसित करने पर भी विशेष ध्यान दे रही है। 

खरीद के लिए सरकार से मिली हरी झंडी
रक्षा सूत्रों का कहना है कि सेना ने 'जोरावर' टैंक का डिजायन तैयार कर लिया है और उसे इसकी खरीद के लिए सरकार की ओर से हरी झंडी भी मिल गई है। इन टैंकों की खरीद रक्षा खरीद प्रक्रिया 2020 की मेक इन इंडिया श्रेणी के तहत आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को ध्यान में रखते हुए की जाएगी। इस टैंक को बनाने के लिए घरेलू रक्षा उद्योग से संपर्क कर सेना की ओर से डिजायन टैंक बनाने को कहा गया है। यह टैंक भारतीय सेना की जरूरतों व भौगोलिक क्षेत्रों के अनुरूप तो होगा। साथ ही में यह अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी जैसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानि आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस, ड्रोन, बचाव प्रणाली और खतरों को भांपने की प्रौद्योगिकी से भी लैस होगा।

सूत्रों का कहना है कि थल सेना के लिए टैंक सबसे प्रमुख हथियार है जिसके बल पर जंग का रूख बदला जा सकता है। हालांकि, अब बदली हुई परस्थितियों में ऐसे टैंक की जरूरत है जिसे हमला करने के साथ साथ दुश्मन के टैंकों और अन्य हथियारों के साथ-साथ अदृश्य हवाई खतरों जैसे ड्रोन आदि से भी सुरक्षा की जरूरत होगी। 

हल्का लेकिन मजबूती में कोई सानी नहीं
उन्होंने कहा कि जो दुश्मन और हथियार दिखाई देता है उससे बचा जा सकता है, लेकिन अदृश्य और अचानक प्रकट होने वाले हवाई खतरों से बचने के लिए इन टैंकों को बचाव का कवच पहनाना होगा। सेना चाहती है कि 'जोरावर'  उसके पास मौजूद सभी टैंकों का मिश्रण हो जो हल्का भले ही हो, लेकिन मजबूती में उसका कोई सानी न हो। उसकी मारक क्षमता के सामने दुश्मन घुटने टिका दे। स्वदेशी टैंक पर जोर देने का एक कारण यह भी है कि यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध से उत्पन्न हालातों में इन देशों से टैंकों के कलपुर्जों व उपकरण की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। अगर हमारे पास स्वदेशी टैंक होंगे तो हमें इस तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथ यात्रा का आगाज हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ यात्रा धीरे-धीरे आगे बढ़…
 16 July 2026
तिरुवनंतपुरम: केरल के एलाथुर से कांग्रेस विधायक विद्या बालकृष्णन ने आरोप लगाया है कि उन्हें व्हाट्सऐप पर एक व्यक्ति का कॉल कर कैबिनेट में शामिल करने की बात कही। उसने…
 16 July 2026
प्रतापगढ़: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर प्रतापगढ़ का गौरव…
 16 July 2026
तिरुपति: तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने आस्था और दान के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है। मंदिर प्रशासन ने एक ही दिन में सबसे अधिक दान प्राप्त करने का…
 16 July 2026
होशियारपुर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दावा किया कि पंजाब को हर क्षेत्र में देश का नंबर एक राज्य बनाने का सफर यहां के लोगों के सहयोग और…
 15 July 2026
जबलपुर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने महाधिवक्ता कार्यालय में सरकारी वकीलों की नियुक्तियों में नियमों की अनदेखी के आरोपों को बेहद गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने सरकार को साफ निर्देश…
 15 July 2026
मुंबई: शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) संसद के मॉनसून सत्र में आने वाले संविधान संशोधन बिल का समर्थन करेगी। बुधवार को मुंबई में शरद पवार की…
 15 July 2026
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक जोड़-तोड़ का सिलसिला तेज हो गया है। इसी क्रम में प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। पटना स्थित…
 15 July 2026
हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव तिहाड़ खुर्द में गाय के प्रति श्रद्धा और सेवा का ऐसा उदाहरण देखने को मिला। गांव निवासी मंजीत तिहाड़ा के परिवार ने 7 जुलाई…
Advt.