नाकाबंदी की ड्रिल भी कर चुका है चीन
तत्कालीन अमेरिकी हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी की विवादास्पद ताइवान यात्रा के बाद चीन ने पूरे द्वीप को घेर लिया था। इसके बाद चीनी नौसेना के सैकड़ों जहाजों ने पूरे दक्षिण चीन सागर में ताइवान की नाकाबंदी का अभ्यास भी किया था। बीजिंग की प्रतिक्रिया के हिस्से के रूप में, चीनी सेना ने द्वीप के आसपास के छह क्षेत्रों में लाइव-फायर अभ्यास किया। इसका मकसद प्रभावी रूप से अंतरराष्ट्रीय शिपिंग लेन को अवरुद्ध करना था। चीन ने उस समय दिखा दिया था कि मौका मिलने पर वह मालवाहक जहाजों के यातायात को रोक सकता है।
