आ गया चीन की GDP का रिपोर्ट कार्ड, जानिए पहली तिमाही में कैसा रहा ड्रैगन का हाल
Updated on
16-04-2024 03:07 PM
नई दिल्ली: दुनिया की दूसरी बड़ी इकॉनमी वाले देश चीन की पहली तिमाही के आंकड़े आ गए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में चीन की इकॉनमी 5.3% की रफ्तार से बढ़ी जो अनुमानों से बेहतर है। रॉयटर्स द्वारा एनालिस्ट्स के बीच कराए गए एक पोल के मुताबिक चीन की इकॉनमी के पहली तिमाही में 4.6% की स्पीड से बढ़ने की उम्मीद जताई गई थी। पिछली तिमाही में चीन की इकॉनमी की ग्रोथ 5.2 फीसदी थी। चीन सरकार का लक्ष्य 2024 में इकनॉमिक ग्रोथ पांच फीसदी के आसपास रखने का लक्ष्य रखा है। कई एनालिस्ट्स का कहना है कि यह टारगेट महत्वाकांक्षी है और इसके लिए ज्यादा स्टीम्यूलस की जरूरत होगी।
चीन की इकॉनमी इस समय कई मोर्चों पर संघर्ष कर रही है। ऐसे में पहली तिमाही में इकॉनमी का उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन पॉलिसीमेकर्स के लिए अच्छी खबर है। कोरोना काल के बाद चीन की इकॉनमी पटरी पर लौटने के लिए संघर्ष कर रही है। देश का रियल एस्टेट संकट लगातार गहराता जा रहा है, लोकल गवर्नमेंट का कर्ज बढ़ रहा है और प्राइवेट सेक्टर खर्च नहीं कर रहा है। मंदी की आशंका में लोग पैसे खर्च करने के बजाय बचाने में लगे हैं। इस कारण खपत में सुस्ती है। चीन की जीडीपी में रियल एस्टेट की करीब एक तिहाई हिस्सेदारी है। इस संकट के कारण पूरी इकॉनमी के डूबने का खतरा पैदा हो गया है।
चीन-अमेरिका तनाव
अमेरिका के साथ चीन का तनाव चरम पर है। कई विदेशी कंपनियां चीन से अपना बोरिया बिस्तर समेट रही हैं। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग देश की इकॉनमी पर सरकार की पकड़ को मजबूत करना चाहते हैं। इस कारण निजी कंपनियों पर सख्ती की जा रही है। इस साल टेक्नोलॉजी, फाइनेंस और रियल एस्टेट सेक्टर के एक दर्जन से अधिक अधिकारी मिसिंग हैं, हिरासत में हैं या उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले चल रहे हैं। इंटरनेशनल कंसल्टिंग कंपनियों पर भी इसका असर दिख रहा है। कई कंपनियां तो चीन में अपना बिजनस बंद कर रही हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर विदेशी कंपनियों पर भी सख्ती की जा रही है। हाल में फिच रेटिंग ने चीन की क्रेडिट रेटिंग को डाउनग्रेड कर दिया था।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…