Select Date:

चीन की बढ़ेगी टेंशन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कर दिया ताइवान की रक्षा का ऐलान

Updated on 19-09-2022 05:47 PM

चीन और ताइवान में जारी तनाव के बीच अमेरिका ने बड़ा दावा कर दिया है। राष्ट्रपति जो बाइडन का कहना है कि अमेरिकी बल ताइवान की रक्षा करेंगे। खास बात है कि दोनों देशों को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी चिंताओं के बीच इसे अमेरिका की तरफ से अब तक का सबसे मुखर दावा माना जा रहा है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी की यात्रा के बाद से चीन और ताइवान के बीच तनाव जारी है।

रविवार को जारी हुए सीबीएस इंटरव्यू में बाइडन से जब पूछा गया कि क्या अमेरिकी बल चीन की तरफ से दावा किए जा रहे द्वीप की रक्षा करेंगी। इसपर अमेरिकी राष्ट्रपति ने 'हां' में दिया। इसके बाद राष्ट्रपति से जवाब स्पष्ट करने के लिए कहा गया कि अगर चीन आक्रमण करता है, तो क्या यूक्रेन के विपरीत अमेरिकी बल ताइवान की रक्षा करेंगे, तो उन्होंने दोहराया 'हां'।

इधर, व्हाइट हाउस प्रवक्ता ने भी साफ कर दिया है कि ताइवान के लिए अमेरिका की नीति में कोई बदलाव नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा, 'राष्ट्रपति ने इस साल टोक्यो समेत पहले भी यह कहा है। उन्होंने यह भी साफ किया है कि हमारी ताइवान नीति नहीं बदली है। यह सच है।'

मई में भी जब बाइडन से सवाल किया गया था कि वह ताइवान की रक्षा के लिए सैन्य दखल देना चाहते हैं या नहीं। तब भी उन्होंने कहा था, 'हां... हमने यही वादा किया है।' इंटरव्यू के दौरान उन्होंने दोहराया कि अमेरिका ताइवान की आजादी का समर्थन नहीं करता है और वह 'वन चाइना' नीति पर प्रतिबद्ध है, जिसके तहत वॉशिंगटन आधिकारिक तौर पर बीजिंग को मान्यता देता है और ताइपेई को नहीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.