बड़े पैमाने पर ऐसे गुब्बारों का इस्तेमाल कर रहा चीन
रिपोर्ट के अनुसार, कई चीनी सैन्य शोधकर्ताओं ने सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध कागजात में तर्क दिया है कि ऐसे गुब्बारे और एयरशिप को अलग-अलग मिशन में तैनात किया जाना चाहिए। वाशिंगटन पोस्ट ने बताया कि इस सैन्य अभियान में एक निजी चीनी कंपनी की तकनीक शामिल थी जो चीन के सैन्य-नागरिक कार्यों के लिए उपकरणों का निर्माण करती है।
