Select Date:

चीन की फर्जी कंपनियों का भंडाफोड़; भागने की कोशिश में था साजिशकर्ता चीनी नागरिक

Updated on 11-09-2022 05:38 PM

देश में कारोबार कर रही चीन की फर्जी कंपनियों का भंडाफोड़ हुआ है। साथ ही इसके मुख्य साजिशकर्ता एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। कंपनी मामलों के मंत्रालय के अधीन कार्यरत गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय ने चीन के नागरिक जिलियान द्रोस्टे को कल गिरफ्तार किया। वह बिहार के रास्ते सड़क मार्ग से देश से भागने की कोशिश कर रहा था।

मंत्रालय ने बयान जारी करके बताया कि चीन की फर्जी कंपनियों के बारे में जानकारी मिली थी, जिसके बाद गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय को इसकी जांच करने के लिए सौंपा गया। कुल मिलाकर 32 फर्जी चीनी कंपनियों की जानकारी मिलने के बाद यह कार्रवाई शुरू की गई, जिसमें इसके मुख्य साजिशकर्ता इस चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।

इन कंपनियों पर हुई छापेमारी
कंपनी मामलों के मंत्रालय ने बताया, 'हांगकांग की कंपनी जिलियान हांगकांग लिमिटेड की गुरुग्राम स्थित भारतीय इकाई जिलियान कंस्टलटेंट  इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, बेंगलुरु की फिनिटी प्राइवेट लिमिटेड और हैदराबाद की कंपनी हुसिस कंस्लटिंग लिमिटेड पर छापेमारी की कार्रवाई की गई।'

बिहार से पकड़ा गया चीनी नागरिक
चीनी नागरिक द्रोस्टे देश छोड़कर भागने के लिए बिहार के दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंच गया। इसके बाद एक टीम बनाकर शनिवार को उसकी गिरफ्तारी की गई। द्रोस्टे कई फर्जी कंपनियां बनाने का मुख्य साजिशकर्ता है और उसने कंपनी पंजीयन में स्वयं को हिमाचल प्रदेश के मंडी का निवासी बताया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जींद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जींद से सोनीपत के बीच में यह ट्रेन…
 17 July 2026
राजगढ़: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित बलराम महोत्सव के मंच से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से संवाद कर रहे थे, तभी राजगढ़ जिले के एक…
 17 July 2026
जयपुर: राजधानी जयपुर में तीन दिन पहले आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने तीन भाइयों पर जानलेवा हमला किया। तीनों भाइयों को लाठियों और सरियों ने इतना पीटा की अधमरा…
 17 July 2026
किशनगंज: चर्चित रिजवान हत्याकांड की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि एक और दिल दहला देने वाली वारदात ने किशनगंज जिले सहित पूरे सीमांचल को झकझोर कर रख दिया।…
 17 July 2026
जाने-माने शिक्षाविद और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 20 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। इस दौरान उनका 9 किलो से ज्यादा वजन घट चुका है। वो बस नमक-पानी पीकर ही…
 17 July 2026
नई दिल्लीः अमेरिका से एक और एमएच-60आर सीहॉक हेलिकॉप्टर भारत पहुंच चुका है। भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। अमेरिकी दूतावास ने बताया कि अमेरिकी कंपनी…
 17 July 2026
गुजरात एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मॉड्यूल से जुड़े 5 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को पाटन जिले के सिद्धपुर तालुका के खाडियाल गांव से पकड़ा…
 17 July 2026
नई दिल्ली, 20 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र के लिए सरकार ने एजेंडा तय कर लिया है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, लोकसभा में 7 बिल पेश…
 16 July 2026
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथ यात्रा का आगाज हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ यात्रा धीरे-धीरे आगे बढ़…
Advt.