चीनी नौसेना के युद्धपोत अभी घटनास्थल पर पहुंच ही रहे हैं। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी-नेवी (PLAN) ने भारत से रिक्वेस्ट की। इसके बाद P-8I विमान से लाइफ राफ्ट्स गिराए गउए। PLAN के जहाज अदन की खाड़ी पहुंच रहे हैं। इस इलाके में समुद्री लुटेरों का भी आतंक है। अभी तक के सर्च में दो शव बरामद किए गए हैं। नाव पर सवार 39 लोगों में से 17 चीन से थे, 17 इंडोनेशिया के और पांच फिलीपींस के।