चिराग पासवान और कंगना फिर साथ दिखे, 'पुराने दोस्तों' की केमिस्ट्री ने खींचा सबका ध्यान
Updated on
04-02-2026 12:19 PM
नई दिल्ली/पटना: कहते हैं किस्मत में फिर से साथ मिलना लिखा हो तो लोग मिल ही जाते हैं, कुछ ऐसा ही केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान के साथ हुआ। मंगलवार को एनडीए की बैठक से पहले कंगना रनौत और चिराग पासवान की नजरें मिलीं। दोनों की मुलाकात का वीडियो भी सामने आया। इसमें दोनों NDA संसदीय दल की बैठक में साथ जाते दिखे। दोनों की 'केमिस्ट्री' ने सबका ध्यान खींचा। वीडियो सामने आने के बाद चर्चाएं भी शुरू हुईं।
2011 में चिराग और कंगना ने किया था मूवी में साथ काम
दरअसल बॉलीवुड 'क्वीन' से नेता बनीं कंगना रनौत और चिराग पासवान ने 2011 में रिलीज़ हुई फिल्म 'मिले ना मिले हम' में साथ काम किया था। इस फिल्म के बाद कंगना तो बॉलीवुड में स्टार बन गईं, लेकिन चिराग पासवान ने एक्टिंग छोड़ी और पिता रामविलास के साथ राजनीति में आ गए। लेकिन किस्मत ने चिराग पासवान को अब राजनीति में भी सहकर्मी के तौर पर कंगना को साथ ला दिया। कंगना बीजेपी सांसद है। वहीं चिराग बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के साथ हैं।
एक साथ पहुंचे थे चिराग और कंगना?
मंगलवार को एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए चिराग पासवान और कंगना एक साथ पहुंचे। साड़ी के ऊपर ब्लैजर पहने कंगना हाथ में बैग पकड़े हुए चिराग के साथ कदम के कदम मिलाकर चलती नजर आईं। इस दौरान चिराग उनके चेहरे की ओर देखते हैं और फिर स्माइल के साथ कुछ शरमा जाते हैं।
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी साथ दिखे थे कंगना-चिराग
यह पहली बार नहीं है जब कंगना और चिराग का वीडियो सामने आया हो। इससे पहले भी, जब भी वे मिले या साथ दिखे, उनके वीडियो चर्चा का विषय बन गए थे। इसके पहले अयोध्या में बने राममंदिर में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी दोनों को साथ देखा गया था। उस समय भी दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू हुई थीं। हालांकि तब चिराग और कंगना से साथ कहा था कि वो एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं।इसके पहले 2024 में एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में कंगना रनौत ने चिराग के साथ वाली तस्वीरों पर कहा था कि, 'प्लीज़, कम से कम हमें संसद में तो बख्श दो। मैं चिराग को बहुत लंबे समय से जानती हूं। वह एक अच्छा दोस्त है। लोग उसकी जान के पीछे पड़े हैं, सिर्फ इसलिए कि उसने मुझे कई बार हंसाया।' एक्ट्रेस ने आगे मज़ाक में कहा, 'अब तो वह मुझे देखकर रास्ता ही बदल लेता है।'
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…
हैदराबाद : ट्रेनी आईपीएस उदयकृष्ण रेड्डी केस में एक नया मोड़ आया है। यौन शोषण के लगे आरोपों में घिरे उदय कृष्ण रेड्डी ने आत्महत्या का प्रयास किया है। उन्हें…
तूतीकोरिन : तमिलनाडु में एक बड़ा राजनीतिक विवाद तब खड़ा हो गया है। विलाथिकुलम से डीएमके विधायक मार्कंडेयन को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधायक पर कोविलपट्टी में एक जनसभा…