कोरियोग्राफर चैतन्य ने कर्ज न चुका पाने पर किया सुसाइड, मौत से ठीक पहले रिकॉर्ड किया वीडियो
Updated on
01-05-2023 08:06 PM
तेलुगू कोरियोग्राफर चैतन्य का रविवार 30 अप्रैल को निधन हो गया। कोरियोग्राफर की कथित तौर पर आत्महत्या से मौत हुई है। चैतन्य अपने कर्ज नहीं चुका सके और इसलिए आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में फांसी लगाकर अपनी जान ले ली। चैतन्य को लोकप्रिय तेलुगु डांस शो 'धी' में देखा गया था। चैतन्य ने अपनी मौत से ठीक पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में उन्होंने खुलासा किया कि वह अपने कर्ज का भुगतान नहीं कर सके और इसलिए वो बोझ महसूस कर रहे हैं।
सुसाइड से पहले का वीडियो
उन्होंने वीडियो में कहा, 'मेरी मां, पिताजी और बहन ने मुझे बिना किसी समस्या का सामना किए मेरी अच्छी देखभाल की। मेरे सभी दोस्तों के लिए ईमानदारी से माफी मांगता हूं। मैंने कई लोगों को परेशान किया और मैं सभी से माफी मांगता हूं। पैसे के मामले में मैंने अपनी अच्छाई खो दी। सिर्फ कर्ज लेना ही नहीं बल्कि चुकाने की क्षमता भी होनी चाहिए। लेकिन मैं यह नहीं कर सका। इस समय मैं नेल्लोर में हूं और यह मेरा आखिरी दिन है। मैं अपने कर्ज से जुड़ी समस्याओं को सहन नहीं कर सकता।'
चैतन्य की मौत की खबर सामने आने के तुरंत बाद, कई फैंस के सदमा लगा और कोरियोग्राफर को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए ट्विटर पर भीड़ उमड़ गई।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…