कभी क्रिस गेल-विराट कोहली तक झुके थे, आईपीएल 2024 ऑक्शन में अनसोल्ड रह गया भारत का 'ब्रैडमैन'
Updated on
20-12-2023 01:43 PM
नई दिल्ली: भुवनेश्वर कुमार की तूती बोल रही थी। इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़े-बड़े सूरमा बल्लेबाजों के पैर उनकी गेंदों के आगे कांपते थे। अगर कोई पूछता कि दुनिया का सबसे खतरनाक गेंदबाज कौन है तो शायद 99% लोग भुवनेश्वर कुमार का नाम लेते थे। उनकी स्विंग के आगे दिग्गज ढंग से डिफेंड भी नहीं कर पाते थे, चौका-छक्का लगाना तो दूर की कौड़ी थी। लेकिन आईपीएल 2016 के मैच में एक नाम ऐसा सामने आया, जो मैदान पर उतरा और इस कदर कोहराम मचाया कि हर कोई देखकर दंग रह गया। जब वह पवेलियन लौटा तो विराट कोहली और क्रिस गेल जैसे धाकड़ खिलाड़ी लाइन लगाकर खड़े थे। हर कोई स्टैंडिंग ओवेशन दे रहा था।
भारत के डोमेस्टिक क्रिकेट के ब्रैडमैन कहे जाते हैं सरफराज खान यह खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि भारत के डोमेस्टिक क्रिकेट के डॉन ब्रैडमैन कहे जाने वाले सरफराज खान थे। उन्होंने 10 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्के ठोकते हुए नाबाद 35 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने स्विंग के सुल्तान कहे जाने वाले भुवी की लगातार 5 गेंदों में 5 बाउंड्री जड़ी थी। 19वें ओवर में उन्होंने एक छक्का और 4 चौके ठोके थे। इस ओवर में कुल 28 रन भुवी को पड़े थे, जबकि मैच में कुल 55 रन खर्च किए थे। उस सीजन भुवनेश्वर कुमार सबसे अधिक 23 विकेट लेने के साथ पर्पल कैप विनर थे। टॉप के गेंदबाज को इतनी बेरहमी से पिटाई होते पहली बार किसी ने देखा था।
तब सरफराज ने भुवनेश्वर कुमार की हालत खराब कर दी थी भुवी ऐसे गेंदबाज माने जाते हैं, जिन्हें क्रिस गेल तक खुलकर नहीं खेल पाते थे। खैर, वह भी एक दिन था। पूरी दुनिया में सरफराज खान का डंका बज रहा था। हर कोई उनकी बातें कर रहा था। छोटे कद के सरफराज खान की बड़े मंच पर एंट्री थी। इसके बाद उन्होंने तमाम रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। डोमेस्टिक क्रिकेट में रनों का अंबार लगाया तो ट्रिपल सेंचुरी ठोकते हुए टीम इंडिया में एंट्री के लिए दावा भी ठोका। फिर आज का दिन है। वह एक दिन पहले हुए आईपीएल 2024 ऑक्शन में अनसोल्ड रहे। यह हैरान करने वाला रहा।
सरफराज खान दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे सरफराज खान की बेस प्राइस 20 लाख रुपये थी। वह पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। उन्हें फ्रेंचाइजी ने 2022 मेगा ऑक्शन में बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा था, जबकि पिछले सीजन के लिए रिटेन किया था। हालांकि, सरफराज को पिछले सीजन में सिर्फ 4 मैच मिले थे। इस दौरान उन्होंने 53 रन बनाए थे, जबकि 30 रन बेस्ट स्कोर था। ओवरऑल आईपीएल करियर की बात करें तो 50 मैचों में 22.50 की औसत से 585 रन ठोके, जबकि 130.58 का स्ट्राइक रेट रहा। इसमें एक अर्धशतक उनके नाम है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…