क्रिस गेल की भविष्यवाणी, वर्ल्ड कप में रनों का अंबार लगा देगा ये भारतीय खिलाड़ी
Updated on
30-06-2023 08:23 PM
नई दिल्ली: वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन भारत की मेजबानी में होने वाला है। इस टूर्नामेंट को लेकर हर कोई अपनी-अपनी बात रख रहा है। इस क्रम में वेस्टइंडीज के धाकड़ ओपनर क्रिस गेल ने बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली 4 टीमों के बारे में बात की, जबकि यह भी बताया कि कौन सा खिलाड़ी सबसे अधिक रन बना सकता है। वनडे वर्ल्ड कप पांच अक्टूबर से 19 नवंबर तक भारत में खेला जाना है।
इसलिए भारत प्रबल दावेदार भारतीय टीम ने आखिरी आईसीसी ट्रॉफी 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी लेकिन पिछले एक दशक से भारत की झोली आईसीसी टूर्नामेंटों में खाली रही है। गेल ने कहा, ‘भारत ही क्यों, वेस्टइंडीज ने भी 2016 के बाद से आईसीसी खिताब नहीं जीता है। भारत के पास बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उसे अपनी धरती पर खेलने का फायदा भी मिलेगा। लेकिन भारतीय टीम पर खिताब जीतने का दबाव भी होगा क्योंकि भारत में सभी चाहते हैं कि अपनी धरती पर भारतीय टीम ही जीते।’
सेमीफाइनल के चार प्रबल दावेदार उनके हिसाब से वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में कौन-सी टीमें पहुंचेंगी, यह पूछने पर गेल ने कहा,‘यह बहुत कठिन सवाल है, लेकिन मुझे लगता है कि भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड चार टीमें होंगी।’
विराट कोहली पर दिया बड़ा बयान विराट कोहली को मानसिक और शारीरिक रूप से बेहद मजबूत क्रिकेटर बताते हुए वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल ने कहा कि भारत में होने वाले वर्ल्ड कप में उनका दबदबा रहेगा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए आईपीएल में कोहली के साथ खेल चुके गेल ने कहा कि आईपीएल के जरिए खराब दौर को अलविदा कहने के बाद भारत का पूर्व कप्तान वर्ल्ड कप में भी हावी रहेगा। उन्होंने कहा, ‘सिर्फ विराट ही नहीं बल्कि हर खिलाड़ी खराब दौर से गुजरता है। कठिन समय ज्यादा देर नहीं रहता लेकिन मजबूत खिलाड़ी लंबे चलते हैं। विराट मानसिक और शारीरिक रूप से दृढ़ हैं। वह वर्ल्ड कप में भी उसी लय को कायम रखकर हावी रहेंगे।’
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…