Select Date:

CJI ने बिजली चोरी के दोषी को रिहा किया:बोले- कोई केस छोटा नहीं; रिजिजू ने कहा था- सुप्रीम कोर्ट छोटे नहीं, संवैधानिक मामले सुने

Updated on 17-12-2022 05:34 PM

CJI डीवाई चंद्रचूड ने शुक्रवार को बिजली चोरी के एक मामले की सुनवाई की और दोषी की 18 साल की सजा को बदल दिया। सुनवाई करने के दौरान उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के लिए कोई केस छोटा नहीं होता। अगर हम नागरिकों की व्यक्तिगत स्वतंत्रता की रक्षा नहीं कर सकते तो यहां क्या करने बैठे हैं?

ऐसा कहकर CJI ने बिजली चोरी के मामले में 7 साल की सजा काट चुके शख्स की रिहाई का आदेश दिया। CJI की टिप्पणी को सरकार के बयान के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। दरअसल, केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजीजू ने गुरुवार को कहा था कि सुप्रीम कोर्ट को छोटे मामलों की सुनवाई नहीं करनी चाहिए। उन्हें संवैधानिक मामले सुनने चाहिए।

कोर्ट दखल देना बंद कर दे तो अन्याय होगा- CJI
इससे पहले फैसला सुनाते हुए CJI ने कहा, जज आधी रात तक जागकर फाइलें पढ़ते हैं। साधारण मामला भी नागरिक अधिकारों के लिहाज से अहम होता है। हम हर केस समानता के आधार पर न्याय की दृष्टि से देखते हैं। अगर कोर्ट दखल करना बंद कर दे तो घोर अन्याय होगा। जिनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता बाधित की गई हो, उनकी आवाज कोई नहीं सुन पाएगा।

पढ़िए बिजली चोरी का मामला जिसमें अपराधी को 18 साल जेल की सजा मिली थी...
दरअसल, उत्तर प्रदेश के हापुड़ के इकराम पर बिजली चोरी के 9 मुकदमे थे। लोअर कोर्ट ने उसे सभी केस में 2-2 साल की सजा दी और कहा- सजा एक के बाद एक चलेगी। ऐसे में उसे 18 साल की सजा हुई। इकराम को इलाहाबाद हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली तो उसने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की।

CJI ने कोर्ट में मौजूद वकील नागामुथु से केस में उनकी राय पूछी। वरिष्ठ वकील ने कहा, यह बिजली चोरी में एक तरह से उम्र कैद देने जैसा है। इस पर CJI ने कहा, बिजली चोरी के अपराध को हत्या के जुर्म में दी जाने वाली सजा तक नहीं बढ़ा सकते। दोषी सात साल सजा काट चुका है, उसे रिहा किया जाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.