Select Date:

फुल चार्ज पर 280 की रेंज का दावा, ओला से होगा मुकाबला

Updated on 11-12-2023 02:23 PM

जापानी कंपनी होंडा 9 जनवरी से अमेरिका में शुरू होने वाला कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो (CES) 2024 में अपनी पॉपुलर स्कूटर एक्टिवा का इलेक्ट्रिक वर्जन पेश करने की तैयारी कर रही है। कंपनी काफी समय से एक्टिवा इलेक्ट्रिक पर काम कर रही है।

होंडा एक्टिवा देश में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है। इस समय घरेलू बाजार में ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर सबसे ज्यादा पॉपुलर है, जो बिक्री के मामले में भी टॉप पर है। होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक के आते ही इसका सीधा मुकाबला ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर ही होगा। भारत में भी इसे 2024 में ही लॉन्च किया जाएगा। एक्टिवा इलेक्ट्रिक में 280 Km की रेंज मिल सकती है।

जापान मोबिलिटी शो में भी दिखाई थी झलक
होंडा अपने एक्टिवा इलेक्ट्रिक स्कूटर की झलक जापान मोबिलिटी शो में दिखा चुकी है। हालांकि, अभी ये तय नहीं है कि घरेलू बाजार में आने वाला एक्टिवा इलेक्ट्रिक स्कूटर इसी डिजाइन के साथ आएगा या इसमें कुछ बदलाव किया जाएगा।

एक्टिवा इलेक्ट्रिक में एडवांस फीचर्स मिलेंगे
कंपनी ने फिलहाल होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें मौजूदा ICE मॉडल के कुछ डिजाइन एलिमेंट्स को शामिल किया जाएगा। स्कूटर डिजिटल टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और मोबाइल कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स से लैस होगा। टेलीस्कोप सस्पेंशन भी मिल सकता है।

स्वैपेबल बैटरी पैक के साथ लॉन्च होगा दूसरा स्कूटर
मल्टी-स्टोरी अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों के लिए फिक्स्ड बैटरी सेटअप से परेशानी आ सकती है। इस समस्या से निपटने के लिए, ऑटोमेकर का एक्टिवा इलेक्ट्रिक के लॉन्च के तुरंत बाद स्वैपेबल बैटरी पैक के साथ दूसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने का भी प्लान है।

2040 तक 100% इलेक्ट्रिफिकेशन का लक्ष्य
भारत के सबसे ज्यादा बिकने वाले दोपहिया मॉडल का इलेक्ट्रिक वर्जन होंडा को उसके सस्टेनेबिलिटी टारगेट तक पहुंचने में मदद करने में अहम भूमिका निभा सकता है। जापानी ऑटोमेकर ने 2040 तक बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (BEVs) और फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (FCEV) के जरिे 100% इलेक्ट्रिफिकेशन का लक्ष्य रखा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.