लंदन में भारतवंशियों और पाकिस्तानियों में झड़प... पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर जोरदार प्रदर्शन, पहलगाम हमले का विरोध
Updated on
26-04-2025 01:27 PM
लंदन:पहलगाम आतंकी हमले में निहत्थे पर्यटकों की बेरहमी से की गई हत्या को लेकर पूरी दुनिया में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा है। लंदन में भारतीय समुदाय के सदस्यों ने पाकिस्तान उच्चायोग के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 मार्च को हुए बर्बर आतंकी हमले की निंदा की, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। भारतीय समुदाय के लोग जब आतंकी बर्बरता के खिलाफ विरोध जता रहा थे, इस दौरान पाकिस्तानी प्रदर्शनकारी भी वहां आ गए भारतीयों को रोकने की कोशिश की, जिससे वहां तनाव पैदा हो गया।
पाकिस्तान को दिखाया आईना
भारतीय समुदाय के लोग झंडे, बैनर और तख्तियां लेकर आए थे। प्रदर्शनकारियों ने निर्दोष लोगों की मौत पर दुख जताया और पीड़ितों के लिए न्याय की मांग की। इस दौरान 'भारत माता की जय' और 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारी अपने हाथ में कार्ड पकड़े हुए थे, जिस पर लिखा था- 'आई एम हिंदू (मैं हिंदू हूं)।' पहलगाम हमले में बचे लोगों ने बताया था कि आतंकियों ने वहां मौजूद लोगों से उनके नाम पूछकर और पहचान देखकर उन्हें गोली मारी थी
पाकिस्तान को बताया आतंक की फैक्ट्री
लंदन में पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान पर आतंकवादी समूहों को पनाह देने और उनका समर्थन करने का आरोप लगाया। एक प्रदर्शनकारी ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, पाकिस्तान की आतंक की फैक्ट्री चलाता है, जिसके कारण पहलगाम में हमारे 26 लोग मारे गए। हम इसके खिलाफ विरोध करने के लिए एकत्र हुए हैं। एक अन्य सदस्य ने बताया कि ब्रिटेन में पूरा भारतीय समुदाय जघन्य हमले से गुस्से में है।
पाकिस्तानियों के साथ तनाव
भारतीय समुदाय के लोग जब पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, उसी दौरान पाकिस्तान समर्थक अराजक तत्व वहां पहुंच गए और भारतीयों के प्रदर्शन को बाधा पहुंचाने की कोशिश की। पाकिस्तानी अराजकतत्व प्रदर्शनकारियों के सामने आ गए और भारत के खिलाफ उकसावे वाले नारे लगाने लगे। इसके बाद लंदन पुलिस ने पहुंचकर बीच बचाव किया।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…