Select Date:

अनिल विज से भिड़ीं, जमकर बहस, जानिए हरियाणा की आईपीएस, एसपी कैथल उपासना सिंह कौन?

Updated on 14-02-2026 01:39 PM
चंडीगढ़ : हरियाणा के मंत्री अनिल विज और कैथल की पुलिस अधीक्षक (एसपी) उपासना के बीच शुक्रवार को एक पुलिसकर्मी के निलंबन को लेकर तीखी बहस देखने को मिली। भाजपा नेता ने जमीन से जुड़े एक मामले में एक पुलिस अधिकारी को निलंबित करने का निर्देश दिया था। आदेश पर एसपी उपासना ने कहा कि यह आदेश लागू करना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। अनिल विज और एसपी उपासना के बीच जमकर बहस हुई और इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया।

ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्रालयों के प्रभारी विज कैथल में जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक के दौरान विज ने एसपी उपासना को बताया कि उन्होंने जमीन से जुड़े एक मामले में जांच लंबित रहने तक एक सहायक उपनिरीक्षक को निलंबित करने का निर्देश दिया है।


एसपी उपासना सिंह ने क्या कहा

कैथल के एक निवासी ने इस मामले में एएसआई पर आरोप लगाए थे। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की अधिकारी उपासना ने जवाब में कहा कि चूंकि संबंधित एएसआई पड़ोसी जिले (करनाल) का है, इसलिए उसे निलंबित करने का अधिकार उनके पास नहीं है। अनिल विज ने उपासना से कहा कि वह उन्हें पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिखने का निर्देश दे रहे हैं। विज ने एसपी उपासना से कहा, ‘मैं उसे (एएसआई को) निलंबित करने का आदेश दे रहा हूं।’
हालांकि, आईपीएस अधिकारी ने कहा कि उनके पास एएसआई को निलंबित करने का अधिकार नहीं है, यह अधिकार कुरुक्षेत्र के एसपी या हरियाणा के डीजीपी के पास है। इसके बाद विज ने उपासना से कहा कि अगर उनके पास उनके निर्देश का पालन करने का अधिकार नहीं है तो वह चली जाएं, और मंत्री ने फिर से याद दिलाया कि उन्होंने उन्हें निलंबन लागू करने के लिए डीजीपी को पत्र लिखने को कहा है।

अनिल विज ने क्या दिया आदेश

बैठक के एक वीडियो के अनुसार विज ने कहा, 'मेरा आदेश पूरे हरियाणा में चलता है, जिस पर वहां मौजूद लोग तालियां बजाने लगे।' एसपी ने जवाब दिया कि मैं यह लिख तो सकती हूं लेकिन मैं (एएसआई को) निलंबित नहीं कर सकती। इस मामले के शिकायतकर्ता, जो बैठक में मौजूद था, उसने एसपी की ओर इशारा करते हुए कहा, मैडम, आप हर बार ऐसा ही करती हैं।

डीएम ने संभाली बात

हालात को तनावपूर्ण होते देख कैथल की उपायुक्त अपराजिता ने अनिल विज से कहा कि एसपी कह रही हैं कि वह डीजीपी को पत्र लिखेंगी। विज ने कैथल की एसपी की ओर इशारा करते हुए कहा कि आप डीजीपी को लिखिए कि उसे (एएसआई को) निलंबित किया जाए… मैं देखूंगा कि कौन (आदेश) नहीं मानता।

क्या है एसआई के सस्पेंशन आदेश का मामला

जांच अधिकारियों के मुताबिक, सहायक सब-इंस्पेक्टर संदीप ने कथित तौर पर जमीन बेचने के लिए खरीदार से 7 लाख रुपये का अग्रिम लिया था। बाद में, जब जमीन के दस्तावेज गलत पाए गए, तो खरीदार ने सौदा तोड़ दिया और पैसे वापस मांगे। सहायक सब-इंस्पेक्टर संदीप ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद कैथल के तितराम पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। जांच में पता चला कि संदीप ने जांच में देरी कराने और मामले को करनाल के आर्थिक प्रकोष्ठ में स्थानांतरित कराने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया था।

2017 बैच की अफसर हैं उपासना

उपासना सिंह 2017 बैच की आईपीएस अफसर हैं। वह हरियाणा के ही रेवाड़ी जिले की रहने वाली हैं। उनका गांव नांगल मूंदी है। उपासना को हैदराबाद में सिविल सर्विसेज में चयनित सफल उम्मीदवारों के फाउंडेशन कोर्स पूरा करने के बाद उन्हें होम कैडर ही मिला।

शुरू से ही उपासना सिंह रही हैं टॉपर

उपासना ने 2017 के यूपीएससी एग्जाम रिजल्ट में 596वीं रैंक हासिल की थी। वहीं उनकी ओबीसी में 95वीं रैंक थी। उपासना एक मेधावी छात्रा रही हैं। वह एक आईआईटीएन हैं और आइआइटी में भी उन्होंने टॉप किया था। मैट्रिक परीक्षा में उपासना पूरे हरियाणा में पहले नंबर पर आई थीं। उपासना ने दसवीं तक की पढ़ाई अपने ही गांव के ही भारतीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल से की।


पिता टीचर, बहन डॉक्टर

उपासना के पिता एक टीचर हैं। उनकी एक बड़ी बहन नम्रता सिंह हैं। नमृता एमडी रेडियॉलजिस्ट हैं और एक अस्पताल में डॉक्टर हैं। उपासना सिंह का छोटा भाई दीपक भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। आइपीएस जॉइन करने से पहले उपासना गुरुग्राम में सेल्स टैक्स इंस्पेक्टर के तौर पर काम कर रही थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
 21 July 2026
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
 21 July 2026
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्‍शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
 21 July 2026
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…
 21 July 2026
गंगटोक, सिक्किम में सोमवार को एक टनल पर लैंडस्लाइड होने से उसका एंट्री गेट बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद 27 मजदूर फंस गए। इनमें से 10 की मौत हो गई।…
 20 July 2026
धनबादः झारखंड में धनबाद जिले में चोरी का एक अजीबो-गरीब और दिलचस्प मामला सामने आया है। चोर ने जिस घर से एक मोटर पंप (टुल्लू पंप) की चोरी की। उसके…
 20 July 2026
हैदराबाद : ट्रेनी आईपीएस उदयकृष्ण रेड्डी केस में एक नया मोड़ आया है। यौन शोषण के लगे आरोपों में घिरे उदय कृष्ण रेड्डी ने आत्महत्या का प्रयास किया है। उन्हें…
 20 July 2026
मेरठ: मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में पति को सांप से डसवाकर मारने के मामले में आरोपी दामिनी का एक टैटू अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।…
 20 July 2026
तूतीकोरिन : तमिलनाडु में एक बड़ा राजनीतिक विवाद तब खड़ा हो गया है। विलाथिकुलम से डीएमके विधायक मार्कंडेयन को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधायक पर कोविलपट्टी में एक जनसभा…
Advt.