'ठीक नहीं बना रहा तभी ना गिर जा रहा', भागलपुर में पुल गिरने पर भड़के सीएम नीतीश, कहा- एक्शन होगा
Updated on
05-06-2023 06:50 PM
पटना: भागलपुर में निर्माणाधीन पुल (Bhagalpur Bridge Collapse) गिरने की घटना पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुप्पी तोड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भागलपुर में पहले भी ऐसा हुआ था। हम तब भी अधिकारियों से पूछे था कि ऐसा क्यों हुआ? 2014 से इस पर काम शुरू हुआ था। कल पुल गिरने की घटना के बाद हमने विभाग के लोगों को एक्शन लेने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि हमने विभाग के अधिकारियों को निर्देश (Bihar Ganga River Bridge Fall) दिए कि आप मौके पर जाकर देखिए। जिसकी भी खामी है उस पर तुरंत कार्रवाई करिए। अब तक तो पुल का काम पूरा हो जाना चाहिए था।
पुल गिरने पर एक्शन में नीतीश
मुख्यमंत्री ने बेहद गुस्से में कहा कि हमने अधिकारियों को कह दिया कि इस मामले को तत्काल देखिए। ठीक नहीं बना रहा तभी ना गिर जा रहा भाई। इसका मतलब है और मजबूती से बनना चाहिए था। पुल को अब तक बनकर तैयार हो जाना चाहिए था। इससे लोगों को कितनी राहत मिलती। लेकिन पुल निर्माण नहीं हुआ तो हमको बहुत तकलीफ हुआ। हमने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को भी कह दिया है।
'अब तक काम पूरा हो जाना चाहिए था'
गंगा नदी पर बन रहे पुल के दूसरी बार गिरने से नीतीश कुमार कुछ नाराज नजर आए। उन्होंने कहा कि हमने इस पुल को बनाने के लिए बहुत पहले ही कह दिया था। हमने 2012 में वहां देखा और 2014 से काम शुरू हो गया। जिस भी एजेंसी को इस पुल का काम दिया गया है, उनसे पूछा जाना चाहिए कि अब इतना देर क्यों हो रहा? एक साल पहले की बात है जब गिरा था तब भी हमने कहा था।
हमें बहुत तकलीफ हो रही- नीतीश
सीएम नीतीश ने कहा कि अब बहुत देर हो रहा, जो भी बना रहा ऐसा क्यों हो रहा। हमें बहुत तकलीफ हो रहा। मुख्यमंत्री से जब पूछा गया कि दोषियों पर कार्रवाई होगी तो उन्होंने दो टूक शब्दों का कहा कि बिल्कुल। नीतीश कुमार ने कहा कि मुझे जैसे ही पता चला वैसे ही मैंने अधिकारियों को मामले में दोषी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ऐसे में इस पर चिंता मत कीजिए।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…