Select Date:

भरत तिवारी एनकाउंटर पर सीएम सम्राट ने तोड़ी चुप्पी! दबाव की राजनीति के खिलाफ दो टूक

Updated on 26-06-2026 02:47 PM
पटना: भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर पर अब तक मौन रहे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महापंचायत और जनता के सवालों के बीच बड़ा फैसला लिया है। जातीय पृष्ठभूमि पर हो रही राजनीतिक घेराबंदी के खिलाफ एनडीए सरकार ने अपना रुख साफ कर दिया है। मुख्यमंत्री न केवल न्यायिक प्रक्रिया के साथ खड़े हैं, बल्कि जांच को पूरी पारदर्शिता से आगे बढ़ाने के पक्ष में हैं। इस मामले में निष्पक्षता दिखाते हुए सरकार ने अब तक स्थानीय थानेदार, एसडीपीओ (SDPO) पर गाज गिरा दी है।


पुलिसकर्मियों का सस्पेंशन

भरत तिवारी कथित एनकाउंटर मामले में उनकी मां आशा देवी ने जो आवेदन दिया था उसके आधार पर सबसे पहले जगदीशपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और शाहपुर थानाध्यक्ष सहित अन्य सहयोगी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध शाहपुर थाने में मामला दर्ज किया गया। बाद में इस केस में अब तक पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया। इनमें तत्कालीन शाहपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार मालाकार,एएसआई अंकित आर्यन, एएसआई हरिश्चंद्र कुमार, एएसआई रामाशंकर यादव और महिला सिपाही मीरा कुमारी शामिल हैं।

जगदीशपुर के एसडीपीओ हटे

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सम्राट सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जगदीशपुर के एसडीपीओ राजेश शर्मा को उनके पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय अटैच कर दिया। एनकाउंटर में शामिल एसएचओ राजेश मलाकार सहित 5 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सस्पेंड तो पहले ही कर दिया गया।
भोजपुर का भरत तिवारी एनकाउंटर मामला क्या है?
  • भोजपुर के बिलौटी गांव में कथित पुलिस मुठभेड़ में भरत तिवारी मारे गए।
  • घटना के बाद स्थानीय जनता और महापंचायत ने भारी हंगामा किया।
  • राजनीतिक दलों ने इसे फर्जी एनकाउंटर बताकर सरकार को घेरा।
  • कार्रवाई करते हुए सरकार ने भोजपुर पुलिस पर कार्रवाई की।
  • मामले की पारदर्शिता बनाए रखने हेतु न्यायिक जांच जारी है।


शुरू हुई न्यायिक जांच

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सम्राट सरकार ने न्यायिक जांच कराने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्वयं इसकी घोषणा करते कहा कि पूरे घटनाक्रम की स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाएगी। 17 जून को भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में कथित पुलिस मुठभेड़ में भरत तिवारी को मार गिराने की दावे की जांच उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश से कर रहे। इस न्यायिक जांच में भी त्वरित कार्रवाई हुई और गुरुवार को न्यायिक जांच आयोग के अध्यक्ष एवं पटना हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा बिलौटी गांव जाकर तथ्यों का पता लगाया। पीड़ित परिवार से मिले और उनसे आग्रह भी किया कि आपके पास जो भी तथ्य है उसे उपलब्ध कराएं ताकि जांच की दिशा में गति लाई जा सके।

न्यायिक के साथ सीबीआई जांच?

वरिष्ठ पत्रकार दीपक कोचगवे का मानना है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने न्यायिक जांच का आदेश देकर अपना पक्ष साफ कर दिया कि गलत लोगों के साथ सरकार खड़ी नहीं है। वैसे भी एनकाउंटर ही नहीं कई हत्या, गोलीकांड को लेकर जब प्रदर्शन उठ खड़ा होता है तो सबसे बड़ी मांग न्यायिक जांच या सीबीआई जांच की मांग पार्टियां या पीड़ित परिवार करता है। ऐसे में सरकार की निष्पक्षता और भरत तिवारी के पीड़ित परिवार को विश्वास में लेने के लिए न्यायिक और सीबीआई जांच को साथ-साथ कर लिया जाए तो इस मसले में दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथ यात्रा का आगाज हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ यात्रा धीरे-धीरे आगे बढ़…
 16 July 2026
तिरुवनंतपुरम: केरल के एलाथुर से कांग्रेस विधायक विद्या बालकृष्णन ने आरोप लगाया है कि उन्हें व्हाट्सऐप पर एक व्यक्ति का कॉल कर कैबिनेट में शामिल करने की बात कही। उसने…
 16 July 2026
प्रतापगढ़: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर प्रतापगढ़ का गौरव…
 16 July 2026
तिरुपति: तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने आस्था और दान के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है। मंदिर प्रशासन ने एक ही दिन में सबसे अधिक दान प्राप्त करने का…
 16 July 2026
होशियारपुर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दावा किया कि पंजाब को हर क्षेत्र में देश का नंबर एक राज्य बनाने का सफर यहां के लोगों के सहयोग और…
 15 July 2026
जबलपुर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने महाधिवक्ता कार्यालय में सरकारी वकीलों की नियुक्तियों में नियमों की अनदेखी के आरोपों को बेहद गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने सरकार को साफ निर्देश…
 15 July 2026
मुंबई: शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) संसद के मॉनसून सत्र में आने वाले संविधान संशोधन बिल का समर्थन करेगी। बुधवार को मुंबई में शरद पवार की…
 15 July 2026
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक जोड़-तोड़ का सिलसिला तेज हो गया है। इसी क्रम में प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। पटना स्थित…
 15 July 2026
हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव तिहाड़ खुर्द में गाय के प्रति श्रद्धा और सेवा का ऐसा उदाहरण देखने को मिला। गांव निवासी मंजीत तिहाड़ा के परिवार ने 7 जुलाई…
Advt.